विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2022

फीफा वर्ल्ड कप की खराब स्ट्रीमिंग के लिए JioCinema से परेशान हुए फैंस, इस तरह जताया गुस्सा

पहले मैच में इक्वाडोर ने कतर को 2-0 से हराया, दोनों गोल कप्तान एनर वेलेंसिया ने दागे . वहीं ओपनिंग सेरेमनी में दक्षिण कोरिया के मशहूर रॉक बैंड BTS ने  पर परफॉर्म किया. खासकर BTS के 7 सदस्यों में से एक जंग कुक की प्रस्तुति पर फैंस काफी खुश हुए और झूम उठे.

फीफा वर्ल्ड कप की खराब स्ट्रीमिंग के लिए  JioCinema से परेशान हुए फैंस, इस तरह जताया गुस्सा
फीफा विश्व कप की खराब स्ट्रीमिंग पर फूटा फैंस का गुस्सा
नई दिल्ली:

दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक फीफा विश्व कप (Fifa World Cup 2022)  रविवार को एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ. साउथ कोरिया के बीटीएस गायक जंग कूक ने कतर विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में अपनी परफॉरमेंस से चार-चांद लगा दिए. हालाँकि, भारत में प्रशंसकों को उद्घाटन समारोह को स्ट्रीम करने में समस्या हुई क्योंकि Jio Cinema बफरिंग करता रहा. कई यूज़र्य ने दुनिया में सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट के लिए बेहतरीन स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं होने पर, अपना गुस्सा और निराशा ज़ाहिर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया.

यहां तक कि समस्या सिर्फ उद्घाटन समारोह तक ही सीमित नहीं थी, फैंस को कतर और इक्वाडोर के बीच मैच देखने में भी कठिनाई हो रही थी. इसके तुरंत बाद, फैंस ने ट्विटर पर शिकायत करना शुरू कर दिया. जिसके बाद Jio Cinema के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट किया, जिसमें कहा गया कि यूज़र्स को विना किसी रुकावट के स्ट्रीमिंग के लिए ऐप को अपडेट करना आवश्यक है. हालांकि, अपडेट करने के बाद भी यूजर्स के लिए समस्या बनी रही.

यहां पर देखिए कि कैसे लोगों ने निकाला अपना गुस्सा?

पहले मैच में इक्वाडोर ने कतर को 2-0 से हराया, दोनों गोल कप्तान एनर वेलेंसिया ने दागे . वहीं ओपनिंग सेरेमनी में दक्षिण कोरिया के मशहूर रॉक बैंड BTS ने  पर परफॉर्म किया. खासकर BTS के 7 सदस्यों में से एक जंग कुक की प्रस्तुति पर फैंस काफी खुश हुए और झूम उठे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com