Sachin Tendulkar Remembering 2011 ODI WC Win: हर क्रिकेटर जब अपनी क्रिकेट की यात्रा शुरू करता है तो उसका सपना अपने देश के लिए विश्व कप जीतना होता है. सचिन तेंदुलकर ने भी भारत के लिए विश्व कप जीतने के सपने के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 1989 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था. तेंदुलकर के विश्व कप जीतने का सपना उनके डेब्यू के 22 साल बाद 2 अप्रैल 2011 को पूरा हुआ था, जब एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था. भारतीय टीम का यह दूसरा वनडे विश्व कप था.
The first ball always makes your heart race… and that night, it never stopped.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 2, 2026
15 years later, it still stays with us. We all grew up as a bunch of young cricketers, united by one dream. To win the World Cup for India.
To everyone who was a part of the journey, and to all the… pic.twitter.com/rW141yJraF
भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2011 में चैंपियन बनाने में सचिन तेंदुलकर की अहम भूमिका रही थी. इस ऐतिहासिक सफलता के 15 साल पूरे होने पर तेंदुलकर ने एक्स पर एक भावुक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं.
तेंदुलकर ने कैप्शन में लिखा है, "पहली गेंद हमेशा आपके दिल की धड़कन बढ़ा देती है, और उस रात, यह कभी नहीं रुका. 15 साल बाद भी, यह हमारे साथ है. हम सभी युवा क्रिकेटरों के एक ग्रुप के तौर पर बड़े हुए, एक ही सपने से जुड़े हुए. इंडिया के लिए विश्व कप जीतना."
उन्होंने लिखा, "इस सफर का हिस्सा रहे सभी लोगों और सभी फैन्स को इसे हमारे साथ शेयर करने और इसे इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद. जय हिंद."
भारत को वनडे विश्व कप 2011 में चैंपियन बनाने में सचिन तेंदुलकर की अहम भूमिका रही थी. तेंदुलकर टूर्नामेंट के दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे थे. तेंदुलकर ने 9 मैचों की 9 पारियों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 482 रन बनाए थे. शीर्ष पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान थे, जिन्होंने 9 मैचों में 500 रन बनाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं