विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2018

इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स झगड़ा करने के दोषी करार दिए गए   

बेन स्टोक्स को हाथापाई की उस घटना के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं चुना गया है.

Also Read in
इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स झगड़ा करने के दोषी करार दिए गए   
इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स. (फाइल फोटो)
लंदन: इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स पर सितंबर में ब्रिस्टल में नाइटक्लब के बाहर हाथापाई करने के मामले में झगड़े का दोषी पाया गया है. इस हाथापाई में एक व्यक्ति की आंख के पास की हड्डी टूट गई थी.

यह भी पढ़ें : बेन स्टोक्स के लिए राहत भरी खबर, इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए ECB ने दी मंजूरी

आपराधिक आरोप की पुष्टि करते हुए इंग्लैंड क्राउन प्रोस्क्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने कहा, 'सीपीएस को इस संबंध में एवोन और समरसेट पुलिस ने 29 नवंबर को सबूत दिए थे. सबूतों की समीक्षा के बाद पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का अधिकार दिया है.' उन्होंने कहा, 'इस आरोप के तहत स्टोक्स (26), रेयन अली (28) और रायन हेल (26) को ब्रिस्टल अदालत में तय तिथि को पेश होना होगा.' 

VIDEO : मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा


स्टोक्स को हाथापाई की उस घटना के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं चुना गया है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन मामले का कानूनी निपटारा नहीं होने के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिली. 

(इनपुट : एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ben Stokes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com