Ranji Trophy 2022-23: बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) के शतक से कर्नाटक ने बुधवार को जमशेदपुर में झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप C मैच (Jharkhand vs Karnataka) के दूसरे दिन पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की. कर्नाटक ने पडिक्कल की 175 गेंद में सात चौकों और पांच छक्कों से 114 रन की पारी (Devdutt Padikkal Century) की बदौलत 300 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 136 रन की बढ़त हासिल की.