विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| गैप में गेंद को पुश करते हुए एक रन बटोर लिया|

9.5 ओवर (0 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिल पाया|

9.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद को थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.3 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में कट करते हुए तेज़ी से 2 रन लिया|

ललित यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान में आए...

9.2 ओवर (0 रन) आउट!!! एलबीडबल्यू!!! कीरोन पोलार्ड के हाथ लगी पहली विकेट| मुंबई मैच में वापसी करती हुई| 53 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| स्टीव स्मिथ 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, लेकिन गति से बीट हुए और बॉल को पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| बड़ी विकेट वहां पर दिल्ली गंवाती हुई| 64/2 दिल्ली| DC vs MI: Match 13: WICKET! Steven Smith lbw b Kieron Pollard 33 (29b, 4x4, 0x6). DC 64/2 (9.2 Ov). Target: 138; RRR: 6.94

9.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद, रन नही मिला|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई इस महंगे ओवर की समाप्ति| 12 रन इस ओवर से आये| लेग साइड पर स्मिथ ने उसे मोड़ा और रन बटोरा| 66 गेंद 74 रनों की दरकार| मुंबई को विकेट की तलाश, कौन होगा वो ट्रम कार्ड?

8.5 ओवर (2 रन) लेग साइड पर गेंद को बड़े आराम से टहलाया और गैप से दो रन हासिल किया|

8.4 ओवर (4 रन) एक और चौका स्मिथ के बल्ले से आता हुआ| इस बार लैप शॉट का इस्तेमाल किया उर फाइन लेग पर एक बड़ा गैप था उसे हासिल किया| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| DC vs MI: Match 13: Steven Smith hits Krunal Pandya for a 4! DC 61/1 (8.4 Ov). Target: 138; RRR: 6.79

8.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

8.2 ओवर (4 रन) बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| DC vs MI: Match 13: Steven Smith hits Krunal Pandya for a 4! DC 57/1 (8.2 Ov). Target: 138; RRR: 6.94

8.1 ओवर (1 रन) पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया|

7.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बड़े आराम से धीरे धीरे स्कोर को आगे बढाते हुए दोनों बल्लेबाज़| मुंबई को विकेट की तलाश|

7.5 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को स्मिथ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक कर दिया| गैप से एक आसान सिंगल हासिल हुआ|

7.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक आसान सा सिंगल हासिल हुआ|

7.3 ओवर (2 रन) चिप किया कवर्स की दिशा में गेंद को जहाँ से दो रन का मौका बन गया|

7.2 ओवर (0 रन) इस बार टर्न से बीट कराया| कट लगाने गए और बीट हुए धवन|

7.1 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

6.6 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|

6.5 ओवर (2 रन) गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के बाँए ओर से फाइन लेग की ओर गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन बटोरा|

6.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|

6.3 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद को आगे आकर स्मिथ में मिड विकेट की ओर खेला| जहाँ से 2 रन हो गए|

6.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ पुश करते हुए 1 रन लिया|

6.1 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्मिथ ने स्कूप किया फाइन लेग की ओर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 39/1 दिल्ली| फ़िलहाल क्रीज़ पर इन फॉर्म बल्लेबाज़ शिखर धवन के साथ स्टीव स्मिथ बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| मुंबई की ओर से अभी तक एक मात्र विकेट जयंत यादव ने लिया| अभी भी मुंबई के पास ऐसे गेंदबाज़ है जो मुकाबले में टीम को वापसी करवा सकते है...

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आये 5 रन| स्मिथ ने इसे लेग साइड पर टहलाया और सिंगल हासिल किया| 39/1 दिल्ली|

5.5 ओवर (1 रन) इस बार गैप में गेंद को खेला और सिंगल चुरा लिया|

5.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील थी जिसे अम्पायर ने नकार दिया| सही फैसला, गेंद लेग स्टम्प के बाहर पिच हुई थी| स्वीप मारने गए थे धवन और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|

5.3 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में चिप कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

5.2 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला| सिंगल की मांग और तेज़ी से भागते हुए उसे पूरा कर लिया|

5.1 ओवर (1 रन) थिद मैन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com