विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2021

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

9.5 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन हो गया|

9.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| आगे डाली गई सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने बाँए ओर डाईव लगाकर बॉल को रोका|

9.3 ओवर (1 रन) कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

9.2 ओवर (1 रन) डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

9.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| मिड ऑफ़ की तरफ बॉल को पुश किया और सिंगल हासिल किया| एक बड़ा विकेट भी इस ओवर से आया, 65/4 चेन्नई|

8.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! फाइन लेग की तरफ इस गेंद को खेला और दो रनों के साथ माही ने अपना खाता खोला|

8.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|

रॉबिन उथप्पा का विकेट क्या गिरा अम्पायर ने तो टाइम आउट का ही इशारा कर दिया| यानी अब धोनी की बल्लेबाज़ी पूरे ढाई मिनट के बाद दिखेगी| चलो कोई नहीं, जहाँ इतना इंतज़ार किया वहां ढाई मिनट और सही| इस बीच चेन्नई ने महज़ 62 रनों पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं और अब धोनी और रायुडू पर काफी ज़िम्मेदारी बढ़ गई है| दिल्ली सही पटरी पर जाती हुई...

महेंद्र सिंह धोनी अब क्रीज़ पर उतरे हैं...

8.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कॉट एंड बोल्ड!!! चेन्नई को लगा चौथा झटका| रॉबिन उथप्पा 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रविचंद्रन अश्विन ने किया अपना पहला शिकार| कैरम गेंद को बल्लेबाज़ लेग साइड की ओर शॉट खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज लेकर ऊँची हवा में गई| गेंदबाज़ ने पहले कीपर को अपनी ओर आता हुआ देखा तो कैच के लिए खुद को पीछे किया| फिर दोनों के बीच ताल मेल गड़बड़ाया और अश्विन ने खुद ही कैच करने का फैसला किया| जिसके बाद अंत में अश्विन ने गेंद को जज किया और कैच पकड़ा| मेरेर अनुसार पन्त को वहां तक जाना ही नहीं चाहिए था, ये एक कोलैप्स भी हो सकता था| 62/4 चेन्नई|

8.2 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया|

8.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 8 के बाद 61/3 चेन्नई| यहाँ से दोनों बल्लेबाजों को संभलकर खेलने की ज़रुरत|

7.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंदे को उथप्पा ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|

अंबाती रायुडू बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

7.4 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और बड़ा झटका ग़लत समय पर चेन्नई को लगता हुआ| 5 रन बनाकर मोईन बने अक्षर का शिकार| पैरों पर डाली गई थी गेंद| एक तरह से बल्लेबाज़ के लिए लप्पा थी, मोईन उसका पूरा फायदा नहीं उठा पाए| मिड विकेट की दिशा में उसे उठाकर तो मारा लेकिन सही एलिवेशन नहीं मिल पाया| या फिर ये कहिये कि बड़ा मैदान होने के कारण मिड विकेट फील्डर की गोद में चली गई ये गेंद| अय्यर बॉल के नीचे आये और पकड़ा एक आसान सा कैच| मोईन खुद से निराश दिखे यहाँ पर| 59/2 चेन्नई|

7.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! इस बार मोईन के पैरों पर थी गेंद जिसे लेग साइड पर टहलाया और रन पूरा किया|

7.1 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

6.6 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को उथप्पा ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.5 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर उथप्पा ने स्वीप किया| गैप में गई बॉल 2 रन मिल गया|

6.4 ओवर (1 रन) एक और बार रन निकालने में हुए कामयाब!!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

6.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! एक और अतरिक रन यहाँ पर अश्विन के द्वारा देखने को मिली| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली हुई बॉल, अम्पायर ने वाइड दिया|

6.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|

6.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 48/2 चेन्नई| फाफ और रुतुराज, दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को दिल्ली के गेंदबाजों ने पवेलियन की तरफ लौटा दिया है और अब टेस्ट होगा चेन्नई के मध्यक्रम का जहाँ उथप्पा, मोईन और अम्बाती पर काफी कुछ दारोमदार होगा|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

5.5 ओवर (1 रन) ओह!!! फील्डर ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया, लेकिन गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई लेग साइड पर खड़े फील्डर के पास गई| अगर गेंद स्टंप्स को लगती तो बल्लेबाज़ को पवेलियन की ओर जाना पड़ता| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर और तेज़ी से एक रन ले लिया|

5.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| फाइन लेग फील्डर की तरफ गई गेंद लेकिन रन का मौका नहीं बन सका|

5.3 ओवर (4 रन) चौका!!! रॉबिन उथप्पा के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की ओर| चार रन मिला|

5.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|

5.1 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मोईन ने सीधे बल्ले से रोका, गेंदबाज़ ने उसे फील्ड किया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Capitals, Chennai Super Kings, Dubai International Cricket Stadium Dubai, Indian Premier League 2021, Delhi Capitals Vs Chennai Super Kings 10/04/2021 Ddck10042021204189, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com