- एसआरएच के खिलाफ जमकर चला वॉर्नर का बल्ला
- क्रिस गेल का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
- T20 क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनें
आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का 50वां मुकाबला बीते कल दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली के 35 वर्षीय अनुभवी सलामी डेविड वॉर्नर बल्लेबाज (David Warner) हैदराबाद के खिलाफ प्रचंड फॉर्म में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए 58 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और तीन बेहतरीन छक्के निकले.
मैच के दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल की. दरअसल एसआरच के खिलाफ अर्धशतक से पहले वह T20 प्रारूप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में कैरेबियन दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) के साथ सयुंक्त रूप से पहले स्थान पर स्थित थे, लेकिन एसआरएच के खिलाफ 92 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के बाद अब वह गेल को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें डेविड वॉर्नर के नाम T20 प्रारूप में अब 89 अर्धशतक हो गए हैं. वॉर्नर के बाद दूसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम आता है. गेल ने T20 प्रारूप में 88 अर्धशतक लगाए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के बाद तीसरे स्थान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है. कोहली ने T20 प्रारूप में 76 अर्धशतक लगाए हैं.
बात करें वॉर्नर के आईपीएल करियर के बारे में तो वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मौजूदा समय में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने आईपीएल में 2009 से अबतक 158 मैच खेलते हुए 158 पारियों में 42.4 की एवरेज से 5805 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम चार शतक और 54 अर्धशतक दर्ज है.
IPL 2022 Points Table Update: दिल्ली की रोमांचक जीत से बदला प्वाइंट्स टेबल का समीकरण
इसके अलावा बात करें उनके T20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए 88 मैच खेलते हुए 88 पारियों में 32.7 की एवरेज से 2554 रन बनाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और 21 अर्धशतक दर्ज है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं