विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2020

DC vs MI: धवन और पृथ्वी शॉ सस्ते में आउट हुए, तो ट्रोलर्स ने मिर्जापुर-2 शैली में Memes से मनाया मजाक

DC vs MI: वास्तव में दिल्ली का यह हाल हुआ, तो उसकी बड़ी वजह मुंबई का टॉस जीतकर लिया गया सही फैसला रहा, जिसने पिच न समझ में आने के कारण बाद में बल्लेबाजी चुनी. इस पिच पर शुरुआत में जाते ही बल्ला चलाना बहुत मुश्किल था. धवन (Shikhar Dhawan) और पृथ्वी (Prithvi Shaw) ने ऐसा करने की कोशिश की, तो परिणाम सामने है और इसके बाद तो ट्रोलर्स ने उनकी सोशल मीडिया पर खिंचाई करनी शुरू कर दी. समझ से परे यह रहा कि गावस्कर जैसे दिग्गज की आलोचना के बावजूद पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के रवैये में सुधार नहीं देखने को मिला.

DC vs MI: धवन और पृथ्वी शॉ सस्ते में आउट हुए, तो ट्रोलर्स ने मिर्जापुर-2 शैली में Memes से मनाया मजाक
DC vs MI: गावस्कर की तीखी आलोचना के बाद भी Prithvi Shaw के रवैये में सुधार नहीं हुआ
  • दिल्ली जमीं पर, ट्रोलर्स सोशल मीडिया पर !!
  • नहीं ही सुधरा पृथ्वी शॉ का रवैया
  • खाता भी नहीं खोल सके धवन !
नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में प्ले-ऑफ में जगह पक्की करने के लिए दो अंक ढूंढ रही दिल्ली कैपिल्टल (Delhi Capitals) की शुरुआत पहले से ही 'सेफ' हो चुकी मुबंई इंडियंस (MI) के खिलाफ अच्छी नहीं रही. लगातार दो शतक बनाने वाले गब्बर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का  बल्ला पहले ही ओवर में खामोश हो गया. उम्मीद थी कि कुछ मैचों में बाहर बैठने वाले पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को बाहर बैठने के बाद कुछ अक्ल आएगी, लेकिन सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज की आलोचना झेलने के बावजूद पृथ्वी (Prithvi Shaw) ने अपने रवैये में कोई बदलाव नहीं किया और इस मैच में भी वह 10 रन ही बना सके. और जैसे ही ये बल्लेबाज पवेलियन लौटे, तो आप जानते ही हैं सोशल मीडिया पर रचनात्मक ट्रोलरों से बचना नामुमकिन है. और दिल्ली की हालत पतली होते ही ट्रोलर्स ने इन दोनों की मीम्स के जरिए बखिया उधेड़नी शुरू कर दी! आप खुद ही देखिए ट्रोलर्स की कलाकारी का नमूना.

इस फैंस ने इस कलाकारी से पृथ्वी शॉ पर तंज कसा है

यह भी पढ़ें: प्रशसंकों की नजरें सूर्यकुमार यादव पर, इस बड़े रिकॉर्ड का बेसब्री से इंतजार

इस फैन ने बताया है कि इन्होंने धवन और शॉ को ड्रीम इलेवन में क्रमश: कप्तान और उपकप्तान चुना था

हालांकि, स्टोइनिस खुद बड़े तीर नहीं मार सके, लेकिन उनके आउट होने से पहले फैन ने धवन के आउट होने पर स्टोइनिस के मूड के बारे में बता दिया

बच्चन साहब ने भी पंत के आगे हाथ जोड़ लिए हैं !!

पंत फैंस के सबसे ज्यादा निशाने पर हैं

धवन को भी ट्रोलर्स ने अपनी कल्पनाओं में जगह दी है!

ऋषभ पंत कुछ ज्यादा ही विलेन बने हुए हैं

पृथ्वी पर ट्रोलर्स के प्रहार लगातार जारी हैं !!

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Capitals Vs Mumbai Indians 10/31/2020 Ddmi10312020197738, Dubai International Cricket Stadium Dubai, Shikhar Dhawan, Prithvi Pankaj Shaw, Indian Premier League 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com