विज्ञापन

DC vs GT: 1 रन से हारी दिल्ली, केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी के आंखों से निकले आंसू

KL Rahul's Wife Athiya Shetty reaction viral: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल 2026 का यह सबसे रोमांच मैच था.

DC vs GT: 1 रन से हारी दिल्ली, केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी के आंखों से निकले आंसू
DC v GT, KL Rahul's Wife Athiya Shetty reaction viral

DC vs GT, Athiya Shetty's Reaction:  रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर आईपीएल के इस सत्र में पहली जीत दर्ज की जबकि केएल राहुल और डेविड मिलर की साहसिक पारियां भी दिल्ली को इस नाटकीय हार से बचा नहीं सकी. इस मैच को देखने के लिए केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी भी दिल्ली पहुंची थी लेकिन जब दिल्ली को एक रन से हार का सामना करना पड़ा था अथिया का रिएक्शन देखने लायक था. अथिया काफी इमोशनल नजर आईं.  दिल्ली की हार के बाद  अथिया  के आंखों में आंसू थे. बता दें कि मैच के दौरान उनके भाई सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी मौजूद थे. अहान शेट्टी के चेहरे पर भी मायूसी साफ झलक रही थी. 

1 रन से हारा दिल्ली

जीत के लिये 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिये केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 92 रन बनाये । दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिये थे और मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दे डाले. डेविड मिलर (20 गेंद में नाबाद 40) ने उन्हें दो छक्के और दो चौके लगाकर दिल्ली को मैच में बनाये रखा. 

आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरूरत थी और प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विपराज निगम ने चौका जड़ दिया. अगली गेंद पर निगम आउट हो गए जबकि चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया.आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए. दिल्ली ने वाइड गेंद के लिये रिव्यू भी लिया जो नाकाम रहा.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: जोस बटलर ने रचा इतिहास, छक्कों की बरसात के साथ इस मामले में बने 'नंबर-1'

ये भी पढ़ें- IPL 2026: LSG बनाम KKR, टॉस के समय होगा सुनिल नरेन और वरुण के खेलने पर फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com