Delhi Capitals vs Chennai Super Kings IPL 2026 Highlights: संजू सैमसन की नाबाद पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंद दिया. अरुण जेटली स्टेडिम में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई की शुरुआत खराब हुई थी, लेकिन फिर संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने मोर्चा संभाला. संजू ने कार्तिक के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी की. संजू ने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए. जबकि कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. यह चेन्नई की सीजन की पांचवीं जीत है और इसके बाद अब उसके 10 मैचों में 10 अंक हो गए हैं जबकि दिल्ली के 10 मैचों के बाद 8 अंक हैं. (Scorecard)
ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी की पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने एक ट्रिकी पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 156 का लक्ष्य दिया है. दिल्ली ने 69 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. फिर रिजवी और स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली. दोनों ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी की. चेन्नई के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट लिए. इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन
DC vs CSK LIVE Score: चेन्नई 8 विकेट से जीता
कार्तिक शर्मा ने छक्का लगाया और फिर चौका और इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया है. चेन्नई की जीत में चेन्नई का रोल काफी अहम है. 17.3 ओवर में जीत हासिल की है. इससे चेन्नई का नेट रन रेट काफी बेहतर होने वाला है. चेन्नई मैच से पहले अंक तालिका में छठे स्थान पर थी, जीत के बाद भी इस स्थान पर रहेगी, दिल्ली सातवें पायदान पर थी, इसी स्थान पर रहेगी.
17.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 159/2
DC vs CSK LIVE Score: 7 चाहिए जीत के लिए
अब चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए सिर्फ 7 रन चाहिए. कार्तिक और संजू के बीच तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हो चुकी है. पिछले ओवर में सिर्फ एक चौका आया और फिर भी 11 रन बटोर लिए दोनों ने. संजू का शतक को नहीं हो रहा है.
17.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 149/2
DC vs CSK LIVE Score: 24 में चाहिए 18
चेन्नई सुपर किंग्स जीत की ओर है. उसे अब सिर्फ 18 रन चाहिए. कार्तिक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या संजू का शतक होता है. उन्हें अपने शतक के लिए 16 रन चाहिए. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. लुंगी के 4 ओवर पूरे हुए. उन्होंने अपने कोटे में 30 रन दिए हैं और 1 विकेट झटके हैं.
16.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 138/2
DC vs CSK LIVE Score: एंगिडी का बढ़िया ओवर
दक्षिण अफ्रीकी लुंगी एंगिडी का बढ़िया ओवल....फेंके 14वें ओवर में दिया सिर्फ 1 ही रन....क्या बात..!
13.6 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 106/2
DC vs CSK LIVE Score: सैमसन के लगातार दो चौके
मिचेल स्टार्क को भी नहीं बख्शा सैमसन ने ....13वां ओवर लेकर आए तो संजू ने शुरुआती दोनों गेंदों को ही बाउंड्री के पार पहुंचा दिया
DC vs CSK LIVE Score: संजू क पचासा
सैमसन ने जड़ दिया 32 गेंदों पर अर्द्धशतक...
DC vs CSK LIVE Score: सैमसन का छक्के पे छक्का!
कुलदीप 12वां ओवर लेकर आए...संजू ने पहला छक्का मिडऑन के ऊपर से...दूसरा लगातार छक्का मिडविकेट के ऊपर से टांग दिया....और तीसरी गेंद को कीपर के बगल से चौके के लिए भेज दिया...
DC vs CSK LIVE Score: कार्तिक शर्मा का छक्का ऍ
कुलदीप यादव के फेंके 10वें ओवर की दूसरी गेंद...और कार्तिक शर्मा ने कवर के ऊपर से भेज दिया गेंद को...शानदार छक्का..
DC vs CSK LIVE Score: सैमसन का संगीत जारी!!
टी. नटराजन के फेंके नौवें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर संजू सैमसन के दो बेहतरीन चौके...बल्ले से मधुर संगीत सा बहता हुआ..चार गेंदों पर 1 रन दिया था. लेकिन आखिरी दो गेंदों ने ओवर बिगाड़ दिया..ओवर में 9 रन ...
7.6 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 66/2
DC vs CSK LIVE Score: उर्विल आउट
अक्षर ने उर्विल को अपना शिकार बनाया. दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा. शानदार स्टंप्स किया केएल राहुल ने. अक्षर ने गेंद को स्लो रखा और गिरने के बाद गेंद रूककर भी आई और टर्न हुई. उर्विल ने इसे आगे बढ़कर डिफेंड करना चाहा. राहुल ने बिजली की रफ्तार से गिल्लियां बिखेर दी. उर्विल ने थर्ड अंपायर के फैसले का भी वेट नहीं किया और वो पवेलियन लौटे. उर्विल ने 9 गेंदों में 17 रन बनाए. पारी के दौरान दो छक्के लगाए.
6.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 45/2
DC vs CSK LIVE Score: पावरप्ले पूरा
चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. उर्विल पटेल ने पिछले ओवर में लुंगी को दो छक्के लगाए हैं. लगातार दो गेंदों पर दो छक्के. चेन्नई ने पावरप्ले में 44 रन बटोरे हैं. दिल्ली को यहां पर गेम में आने के लिए विकेट चाहिए.
6.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 44/1
DC vs CSK LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर भी वैसा ही है, जैसा दिल्ली का था. हालांकि, चेन्नई ने एक विकेट कम गंवाया है. इस पिच पर दिल्ली 156 के स्कोर का बचाव तो कर सकती है. पिछले ओवर से सिर्फ 4 रन आए हैं. अक्षर का ओवर था. कप्तान आगे से लीड कर रहे हैं. लेकिन चेन्नई के पास उर्विल और संजू है, जो क्रीज पर हैं.
5.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 28/1
DC vs CSK LIVE Score: चेन्नई को पहला झटका
चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा है. कप्तान ऋतुराज को जाना होगा. एनगिडी ने विकेट निकाला. उन्होंने 13 गेंदों में 6 रन बनाए हैं. एनगिडी ने धमाकेदार वापसी की. स्टंप्स की लाइन में गेंद. गायकवाड़ ने गेंद को हवा में डीप स्क्वायर लेग की तरफ खेल दिया. वह सही टाइमिंग नहीं कर पाए और गेंद सीधे समीर रिजवी के हाथों में चली गई. रुतुराज गायकवाड़ 13 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए.
3.5 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 24/1
DC vs CSK LIVE Score: चेन्नई की अच्छी शुरुआत
मिचेल स्टार्क के इस ओवर से 7 रन आए हैं. ओवर की चौथी गेंद पर गायकवाड़ ने चौका लगाया. संजू और गायकवाड़ संभल कर खेल रहे हैं. गेंद बल्ले पर अच्छे से आ नहीं रही है. अगर दिल्ली के गेंदबाजों ने सही लेंथ पर गेंद फेंकी तो उन्हें सफलता मिल सकती है.
3.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 22/0
DC vs CSK LIVE Score: अक्षर का महंगा ओवर
अक्षर पटेल का महंगा ओवर रहा यह. इस ओवर से 12 रन आए हैं. संजू ने ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. एक पांचवीं गेंद वाइड रही और केएल राहुल उसे रोक नहीं पाए. पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही है. संजू और ऋतुराज की नजरें साझेदारी पर होंगी.
2.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 15/0
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली ने गंवाया रिव्यू
मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए. इस ओवर में दिल्ली ने अपना एलबीडब्लयू की अपील की थी संजू सैसमन के खिलाफ, लेकिन अल्ट्राएज में दिखा कि गेंद बल्ले में लगी थी. चेन्नई की कोशिश पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरेन की होगी. दिल्ली की कोशिश विकेट निकालने की.
1.0 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स 3/0
DC vs CSK LIVE Score: चेन्नई का रन चेज शुरू
चेन्नई सुपर किंग्स का रन चेज शुरू हुआ. क्रीज पर संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. चेन्नई पावरप्ले में ही मैच का फैसला करना चाहेगी.
DC vs CSK LIVE Score: चेन्नई को मिला 156 का लक्ष्य
आखिरी गेंद से पहले आशुतोष शर्मा रन आउट हुए. उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों में 14 रन बनाए और निश्चित किया कि दिल्ली 150 के पार पहुंचे. आखिरी गेंद पर रिजवी ने शानदार छक्के लगाया. समीर रिजवी और स्टब्स ने दिल्ली को संभालने का प्रयास किया. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई है. चेन्नई के गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया है, क्या अब उसके बल्लेबाज उसे जीत दिला पाएंगे? ट्रिकी पिच है. दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 31 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. चेन्नई के लिए नूर ने दो विकेट झटके. जबकि अकील, मुकेश, गुरजरनप्रीत सिंह और जेमी ओवरटन के खाते में 1-1 सफलता आई.
20.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 155/7
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली को छठा झटका
दिल्ली को यहां पर छठा झटका लगा है. जेमी ओवरटन के खाते में सफलता आई. स्टब्स को जाना होगा. मुकेश चौधरी ने कैच लपका. बैक ऑफ लेंथ स्टंप्स पर, स्टब्स ने लेंथ को पकड़ा और फिर पुल किया. शॉट में अधिक ऊंचाई नहीं थी, सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के हाथों में गई. ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. इससे पहले वाली गेंद पर रिजवी का कैच नहीं हुआ था. आखिरी पलों में ओवरटन को गेंद नहीं दिखी थी.
18.5 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 134/6
DC vs CSK LIVE Score: ग्राउंडमैन तैयार
दिल्ली क्या 150 पार जा पाएगी? अंशु के इस ओवर से सिर्फ 14 रन आए हैं. रिजवी और स्टब्स धीरे-धीरे अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. अब बस 12 गेंद बाकी हैं? देखना होगा क्या होता है. रिजवी ने पिछले ओवर में दो छक्के जड़े हैं.
18.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 130/5
DC vs CSK LIVE Score: ग्राउंडमैन तैयार
ग्राउंड्स मैन तैयार हैं कवर्स के साथ. थोड़ी दूर में बारिश हो रही है. पिछले ओवर से सिर्फ 7 रन आए हैं. स्टब्स धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं.
17.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 116/5
DC vs CSK LIVE Score: तेज आंधी स्टेडियम में
दिल्ली में अभी काफी तेज आंधी चल रही है. दिल्ली में डग आउट में लगे छाते उड़ गए हैं. ताजा तस्वीरों में दिख रहा है कि फ्लैग काफी जोर से लहरा रहे हैं. हालांकि, मैच जारी है. ग्राउंडमैन तैयार हैं. कवर्स के साथ. थोड़ी दूर में बारिश हो रही है.
DC vs CSK LIVE Score: मुकेश चौधरी का कोटा पूरा
मुकेश चौधरी का कोटा पूरा हुआ. उसके भी 4 ओवर पूरे हुए. आखिरी ओवर से 12 रन आए. पिछले 5 ओवरों में दिल्ली ने 40 रन बटोरे हैं. रिजवी ने ओवर की चौथी गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाया था. दिल्ली के 100 रन हो चुके हैं. उसकी नजरें आखिरी के 4 ओवरों में अधिक से अधिक रन बटोरेकर 150 का स्कोर पार करने की होगी.
16.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 109/5
DC vs CSK LIVE Score: अब 5 ओवर बाकी
अब 5 ओवर बाकी हैं. स्टब्स को ऐसे ही खेलते रहना होगा ताकि दिल्ली एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सके. पिछले ओवर से भी 10 रन आए हैं. नूर अहमद के 3 ओवर पूरे हुए. ओवर की तीसरी गेंद पर स्टब्स ने चौका लगाया. दूसरे छोर पर रिजवी हैं, जिनके लिए यह सीजन अच्छा गया है, वो भी अपना जलवा दिखाना चाहेंगे. डेथ ओवरों में कंबोज आएंगे.
15.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 97/5
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली के लिए अच्छा ओवर
आईपीएल के इतिहास में आज सिर्फ दूसरा मौका है, जब किसी टीम की पारी में टॉप चार बल्लेबाजों में सभी दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हों, लेकिन कोई भी 20 रन के स्कोर तक नहीं पहुंचा है. सबसे पहले 2011 में हुआ था और तब दिल्ली ने ही ऐसा किया था. केटीके के खिलाफ. डेविड वार्नर (13), वीरेंद्र सहवाग (15), नमन ओझा (13), योगेश नागर (18) आउट हुए थे.
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली के लिए अच्छा ओवर
चलिए इस ओवर से 10 रन आए है. ट्रिस्टन स्टब्स ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा है. दिल्ली धीरे-धीरे 100 के स्कोर की ओर बढ़ रही है. अगर स्टब्स ऐसे ही खेलते रहे तो दिल्ली आसानी से 150 के करीब पहुंच जाएगी.
14.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 87/5
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली का रन रेट 6 से नीचे
दिल्ली का रन रेट 6 से नीचे का है. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. मुकेश चौधरी के भी 3 ओवर पूरे हो चुके हैं. चेन्नई के गेंदबाजों ने आग बतौर ग्रुप जबरदस्त गेंदबाजी की है. पहले ही ओवर से. कैपिटल्स को यहां पर साझेदारी की जरूरत. दिल्ली को अगर यहां से 150 के स्कोर के आस-पास पहुंचना है तो उसके लिए जरूरी है कि स्टब्स को बड़ी पारी खेलनी होगी.
13.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 77/5
DC vs CSK LIVE Score: अकील के 4 ओवर पूरे
अकील के चार ओवर पूरे हुए. उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए आखिरी ओवर में. चार ओवर में उन्होंने 1 विकेट निकाला और 19 रन दिए हैं. दिल्ली पर पूरी तरह से चेन्नई का कंट्रोल. स्टब्स और समीर रिजवी पर दिल्ली को आगे लेकर जाने की जिम्मेदारी.
12.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 73/5
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली को पांचवां झटका
चलिए दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौटी. अक्षर पटेल को जाना होगा. गुरजपनीत सिंह ने विकेट निकाला. अकील हुसैन ने कैच किया. यह एक आसान कैच था और कैपिटल्स लगातार अपनी राह खोते जा रहे हैं. यह एक लेंथ बॉल थी जो पिच पर फेंकी गई थी, एक्स्ट्रा बाउंस और अक्षर बैक-फुट ड्राइव की पोजीशन में नहीं थे, बल्ले पर ऊंची लगी और कवर पर अकील को आसान कैच थमा दिया. अक्षर पटेल 6 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट दिया.
11.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 69/5
DC vs CSK LIVE Score: 10 ओवर पूरे
10 ओवरों का खेल हुआ. अभी तक मैच को चेन्नई के हाथों में दिख रहा है. हल्की बारिश के मैच जारी है. क्रीज पर अभी ट्रस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल हैं. दोनों को बड़ी पारी खेलने होगी और तेजी से रन बटोरने होंगे. दिल्ली का स्ट्राइक रेट 6.2 का है. अगर उसने एक और विकेट गंवाया तो उसके लिए परेशानी बढ़ती जाएगी.
10.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 62/4
DC vs CSK LIVE Score: नूर को दूसरा विकेट
अहमद नूर को विकेट मिला. दूसरा ओवर और दूसरा विकेट. दिल्ली के चार बल्लेबाज पवेलियन में है. सिर्फ 63 के स्कोर पर. इस बार राणा जी लौटे. कार्तिक शर्मा को बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच थमाया. ऑफ स्टंप के बाहर गेंद. राणा स्वीप करने के लिए गए. सीधे कार्तिक को फाइन लेग पर मारा, यह ग्राउंड का लंबा हिस्सा था और वह दूरी नहीं बना सके. राणा 13 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट. चेन्नई ने अभी तक दिल्ली के लिए एक भी साझेदारी नहीं पनपे दी है.
9.3 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 61/4
DC vs CSK LIVE Score: गुरजपनीत का अच्छा ओवर
गुरजपनीत सिंह का अच्छा ओवर रहा यह. पिछले ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए. अगर ऐसे ही ओवर आते रहे, बिना बाउंड्री के चेन्नई को विकेट जरूर मिलेगा, क्योंकि बल्लेबाजों पर दवाब बढ़ेगा. राणा को गियर बदलना ही होगा. क्योंकि दिल्ली का स्ट्राइक रेट 7 से नीचे का है और 9 ओवर हो चुके हैं. चेन्नई ने अभी तक एक भी साझेदारी नहीं पनपने दी है.
9.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 57/3
DC vs CSK LIVE Score: बारिश ने बढ़ाई टेंशन
दिल्ली में बारिश हो रही है. हालांकि, अंपायर को लगता है कि गेम अभी जारी रह सकता है. बूंदाबांदी तेज हो रही है. आंधी भी चल रही है. दिल्ली का स्कोर 50 पार है और वो स्ट्रगल कर रही है. अक्षर पटेल और नीतीश राणा पर दिल्ली को संभालने की जिम्मा है. यह बारिश दिल्ली को फायदा दे सकती है क्योंकि गेंद गीली होगी और गेंदबाजी मुश्किल होती जाएगी.
8.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 52/3
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली को तीसरा झटका लगा. करुण नायर भी पवेलियन लौटे. दिल्ली का स्ट्राइक रेट 7 का भी नहीं है. नूर अहमद ने करुण नायर का शिकार किया. गुरजपनीत सिंह ने कैच किया. नूर ने अपने पहले ओवर में स्ट्राइक किया, एक खराब गेंद पर, लेग स्टंप के बाहर टॉस किया, नायर इसे ज़मीन पर कहीं भी मार सकते थे, लेकिन शॉर्ट फाइन पर गुरजपनीत के हाथों में सीधे स्वीप कर दिया. उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसे जारी नहीं रख सके. करुण नायर 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट. पारी के दौरान दो चौके लगाए. दिल्ली का संघर्ष जारी है.
8.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 52/3
DC vs CSK LIVE Score: अकील सबसे घातक
2023 से T20 में अकील के 51.9% ओवर एक पारी के पहले छह ओवरों में ही फेंके गए हैं - उस समय में कम से कम 90 ओवर फेंकने वाले 71 स्पिनरों में से यह सबसे ज़्यादा ओवरों का हिस्सा है. इसके बाद अल्लाह ग़ज़नफ़र के लिए 51% है. इस चरण में 50 से अधिक विकेट लेने वाले अन्य स्पिनर महेश थीकशाना (55) और इमाद वसीम (52) हैं. दिल्ली का स्कोर 50 के करीब है. पिछले ओवर से सिर्फ 8 रन आए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर करुण नायर ने चौका लगाया.
7.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 45/2
DC vs CSK LIVE Score: पावरप्ले पूरा
चलिए पावरप्ले पूरा हुआ. केएल राहुल फेल हुए लेकिन ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है. अकीला ने पावरप्ले के अंदर 3 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए हैं और एक विकेट निकाला है. चेन्नई के कप्तान का जबरदस्त फैसला. क्रीज पर करुण नायर और नीतीश राणा है और दोनों को यहां पर साझेदारी करने संघर्ष कर रही दिल्ली को मुश्किल से निकालना होगा. पिछले ओवर से सिर्फ 1 रन आया और एक विकेट भी.
6.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 37/2
DC vs CSK LIVE Score: केएल राहुल आउट
फ्लाइडेट डिलवरी पर केएल राहुल को अपना शिकार बनाया. रुतुराज गायकवाड़ ने कैच किया. छोर बदलने से काम बन गया. ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद. राहुल ने बॉल को ट्रैक करके कवर के ऊपर से खेलना चाहा. गेंद ग्रिप कर गई और राहुल फ्लाइट में बीट हुए. गेंद को हवा में स्लाइस किया और रुतुराज ने एक अच्छा कैच पकड़ा. रुतुराज गायकवाड़ ने कैच लेने के बाद गेंद को चूमा. अकील का फेमस सेलिब्रेशन. दिल्ली मुश्किल में है. पावरप्ले के अंदर दूसरा विकेट गंवाया, वो भी इन फॉर्म बल्लेबाज का. केएल राहुल 13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए, पारी के दौरान सिर्फ 2 चौके लगाए.
5.1 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 36/2
DC vs CSK LIVE Score: पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी
पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है. यह अकीला फेंकने आएंगे. अंशुल कंबोज के आखिरी ओवर से सिर्फ 7 रन आए. दिल्ली की शुरुआत काफी खराब है. अगर दिल्ली इसी रन रेट से रन बनाती है तो वह 150 तक ही पहुंच पाएगी. क्रीज पर आए नीतीश राणा ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया.
5.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 36/1
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली को पहला झटका
निसांका को जाना होगा. मुकेश चौधरी के खाते में सफलता आई. लगातार दो बाउंड्री लगा चुके थे और फिर आउट हुए. डेवाल्ड ब्रेविस ने कैच लपका. पेस में बदलाव काम आया. ओवर की आखिरी गेंद पर मुकेश के खाते में विकेट आया. बैक ऑफ लेंथ गेंद ऑफ साइड के बाहर. क्रॉस बैटड शॉर्ट मिड ऑन के ऊपर. लेकिन टाइमिंग अच्छी नहीं रही. और मिड-ऑन पर खेल बैठे. निसांका 15 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए. दिल्ली एक बार फिर पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल नहीं कर पाई.
3.6 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 29/1
DC vs CSK LIVE Score: अकील का अच्छा ओवर
अकील होसेन का एक और अच्छा ओवर रहा यह. उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ा. दिल्ली की नजरें अब बाकी के तीन ओवर में तेजी से रन बटोरने की होगी, ताकि पावरप्ले का बेहतर इस्तेमाल हो. अगला ओवर मुकेश ही डालेंगे. गेंद उनके हाथ में.
3.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 19/0
DC vs CSK LIVE Score: टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला
2024 के बाद से IPL में दिल्ली में किसी कप्तान द्वारा पहले बैटिंग करने का यह सिर्फ़ तीसरा मौका है. पिछले दो मौके पर रिकॉर्ड 1-1 का है. हैदराबाद ने 278 रन बनाए थे 3 विकेट के नुकसान पर और फिर कोलकाता के खिलाफ 110 रनों से जीत दर्ज की थी, जबकि इस मैच इसी सीजन हुआ था, जिसमें दिल्ली के खिलाफ पंजाब ने रिकॉर्ड 265 का लक्ष्य को चेज किया था.
DC vs CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का 'नूर फैक्टर'
DC vs CSK IPL 2026: स्पिनर नूर अहमद मिडिल ऑर्डर में जिस तरह से प्रदर्शन करते हैं, वो चेन्नई सुपर किंग्स को अपने विरोधियों पर अपर हैंड देता है.
DC vs CSK LIVE Score: मुकेश चौधरी की अच्छी शुरुआत
मुकेश चौधरी ने अच्छी शुरुआत की है. केएल राहुल ने ओवर की चौथी गेंद पर जबरदस्त चौका लगया, डीप एक्सट्रा कवर की दिशा में. लेकिन फिर भी ओवर से 5 रन आए. दो ओवर के बाद दिल्ली का रन रेट 6.5 का. अच्छी और संयत शुरुआत है. अगले दो ओवरो में राहुल और निसांका गियर बदलना चाहेंगे.
2.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 13/0
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली की सधी शुरुआत
पथुम निसांका ने चौके के साथ मैच की शुरुआत की. इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई थी. गेंद का इम्पैक्ट को लेकर सवाल था, लेकिन बॉल ट्रैकिंग से दिखा कि गेंद की पिचिंग में कोई समस्या नहीं थी. क्या चेन्नई ने कोई गलती की, रिव्यू ना लेकर, पहले ओवर से 8 रन आए हैं.
1.0 ओवर: दिल्ली कैपिटल्स 8/0
DC vs CSK LIVE Score: शुरू हुआ मैच
चलिए एक्शन शुरू हुआ. पथुम निसांका स्ट्राइक पर हैं. नॉन स्ट्राइकर एंड पर केएल राहुल. गेंद अकील के हाथों में है. दिल्ली की कोशिश तेज शुरुआत की होगी. चेन्नई पावरप्ले में कम से कम दो विकेट लेना चाहेगी.
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली की पहले बैटिंग
अक्षर ने सिक्का उछाला...गायकवाड़ ने टेल्स कहा, हेड आया है, अक्षर ने कहा है कि वो पहले बैटिंग करना चाहते हैं. अक्षर पटेल ने बताया कि काइल जैमिसन को ड्राप किया गया है और लुंगी एनगिडी जो पूरी तरह से फिट हैं, वो वापसी कर रहे हैं, जबकि चेन्नई ने बताया कि वह दो बदलाव के साथ उतरी है.
DC vs CSK LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस
टॉस का टाइम हो चुका है. चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आ चुके हैं. अब अक्षर पटेल भी आ रहे हैं. उनके हाथ में टीम शीट है. देखना दिलचस्प होगा कि टॉस जीतने के बाद टीम बैटिंग चुनती है या रन चेज का फैसला लेती है.
DC vs CSK LIVE Score: दिल्ली 75 पर हुई थी ऑल-आउट
इसी पिच पर दिल्ली कैपिटल्स 75 पर ऑल-आउट हुई थी. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने कहर बरपााया था. आज का मैच भी उसी पिच पर खेला जा रहा है. दिल्ली में बीते दो दिनों में बारिश हुई है. गर्मी अधिक नहीं है. ऐसे में आज देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि जब दिल्ली के बल्लेबाज कैसा खेलते हैं.
DC vs CSK LIVE Score: कैसी रहेगी पिच
इयान बिशप और इयोन मॉर्गन ने प्रसारणकर्ता के लिए पेश की अपनी पिच रिपोर्ट में कहा,"विकेट पर इस समय दरारें हैं, लेकिन इसका कोई खास मतलब नहीं है. यह नीचे से पत्थर की तरह सख्त है. यह बैट करने के लिए अच्छी पिच है. लेकिन मैं बॉलर्स से यह देखना चाहूंगा, जो बॉलर्स इस ग्राउंड पर सफल रहे हैं, उन्होंने गेंद को ऊपर पिच किया है, उन्होंने पहले कुछ ओवरों में ही इसे स्विंग कराया है."
DC vs CSK LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बात अगर दिल्ली और चेन्नई के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों टीमों के बीच 32 मैच हुए हैं. इसमें चेन्नई ने 20 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली 12 बार जीत पाई है. जबकि पिछले 5 मैचों में चेन्नई ने 3 जीते हैं तो दो मैचों में जीत दिल्ली के खाते में आई है.
DC vs CSK LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, डेविड मिलर, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, औकिब नबी डार, रेहान अहमद, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील होसेन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमन खान, गुरजपनीत सिंह, ज़कारी फाउलकेस.
DC vs CSK LIVE Score: स्वागत है आपका
नमस्कार स्वागत है आपका. दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले की मेजबानी कर रहा है. दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. दिल्ली प्वॉइंट टेबल में 7वें स्थान पर है. 9 मैचों में 4 जीत, 5 हार और 8 अंक. चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर है. चेन्नई के भी 9 मैचों में बाद 4 जीत 5 हार के बाद उसके भी 8 अंक हैं. चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है.