DC vs CSK IPL 2026, Mitchell Starc vs Anshul Kamboj: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिलचस्प मुकाबला होना है. इस मुकाबले में अनुभवी दिल्ली कैपिटल्स के रफ्तार के सौदागर मिचेल स्टार्क और चेन्नई सुपर किंग्स के उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के बीच एक रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है. उभरते हुए सितारे अंशुल मौजूदा लीग में पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं. टॉप पर वो भुवनेश्वर कुमार के साथ है. अंशुल ने 17 विकेट झटके हैं. दूसर तरफ स्टार्क है, जो पिछले मैच ही में दिल्ली से जुड़े थे और उन्होंने आते ही अपनी छाप छोड़ी है.
मिचेल स्टार्क बनाम अंशुल कंबोज
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज ने मौजूदा सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. 9 मैचों में वह सिर्फ एक बार विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं जबकि 6 मौकों पर उन्होंने 2 या उससे अधिक विकेट लिए हैं. अ्ंशुल का ड्रीम रन जारी है. मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 3 विकेट झटके थे.
दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क है, जो आईपीएल का पहला हाफ मिस कर चुके हैं. दिल्ली की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते ही उन्होंने तुरंत असर डाला और अपने कमबैक मैच में राजस्थान के खिलाफ 40 रन देते हुए 3 विकेट निकाले. स्टार्क दिल्ली के लिए आईपीएल इतिहास में 2025 के बाद से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने इस दौरान 11 पारियों में 17 शिकार किए हैं.
आईपीएल में कम से कम 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क का बॉलिंग स्ट्राइक रेट 15.7 का है, जो तीसरा सबसे बेहतर है. उन्होंने 50 पारियों में 68 विकेट निकाले हैं. दूसरी तरफ कम से कम 25 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अंशुल कंबोज का स्ट्राइक रेट तीसरा सबसे बेहतर है. उन्होंने 20 पारियों में 27 शिकार किए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 14 का है.
आईपीएल 2024 के बाद से डेथ ओवरों में मिचेल स्टार्क का कोई तोड़ दिखाई नहीं देता. इस अवधी में कम से कम 15 ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में, उसका स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है, 7.1 का. उन्होंने 16 पारियों में 15 विकेट निकाले हैं. जबकि अंशुल मौजूदा सीजन में डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बनकर उभरे हैं. उन्होंने 7 पारियों में 10 विकेट निकाले हैं, 8.7 की इकॉनमी से.
बात अगर मौजूदा साल में दोनों के टी20 आंकड़ों की करें तो यह एक जैसे हैं. कंबोज ने 9 पारियों में 17 शिकार किए हैं, 2026 में. औसत 15.8 का और स्ट्राइक रेट 11.1 का. इकॉनमी 8.5 की. जबकि मिचेल स्टार्क ने इस साल खेले 6 टी20 मैचों में 13 विकेट झटके हैं. उनका बॉलिंग औसत इस दौरान 15.4 की रही, जबकि इकॉनमी 8.3 की और स्ट्राइक रेट 11 की.
बात अदर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो अंशुल ने जहां दिल्ली के खिलाफ एक पारी खेली है और उसमें 3 विकेट झटके हैं तो स्टार्क ने चेन्नई के खिलाफ 7 पारियों में 6 विकेट निकाले हैं, 7.2 की इकॉनमी से.
आंकड़ों को देखकर, तो लगता है कि दोनों के पास मंगलवार को अपनी टीम को बेहतर शुरुआत दिलाने का जिम्मा होगा. चेन्नई अभी अंक तालिका में छठे स्थान पर है जबकि दिल्ली सातवें पर और दोनों ही टीमें को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने बचे मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: बदतर हालात में थी RCB, फिर किया इतिहास का जबरदस्त कमबैक, क्या मुंबई दोहरा पाएगी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं