विज्ञापन

CSK vs MI: डगआउट में बैठकर रोहित शर्मा ने चलाया जादू, उर्विल पटेल को OUT करने के लिए हार्दिक को दी अचूक सलाह

Rohit Sharma gave Hardik a pinpoint tip to dismiss Urvil Patel: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया.चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मुकाबले गंवाने के बाद 9वें स्थान पर कायम है.

CSK vs MI: डगआउट में बैठकर रोहित शर्मा ने चलाया जादू, उर्विल पटेल को OUT करने के लिए हार्दिक को दी अचूक सलाह
Rohit Sharma strategy viral: मैच नहीं खेलकर भी रोहित शर्मा का कमाल

Rohit Sharma gave Hardik a pinpoint tip to dismiss Urvil Patel: सीएसके के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. सीएसके की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 67 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. इसके अलावा कार्तिक शर्मा ने नाबाद 54 रन बनाकर सीएसके को शानदार जीत दिलाई. बता दें कि भले ही इस मैच में सीएसके ने मुंबई को हरा दिया लेकिन मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का कमाल देखने को मिला. 

जब रोहित ने डगआउट में बैठकर बनाई रणनति

भले ही हार्दिक पंड्या मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन मैदान में रोहित शर्मा की रणनीति काम कर रही है. इसका ताजा उदागरण सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान देखने को मिला, जब हिट मैन ने डगआउट में बैठकर मैदान पर कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी में बदलाव करने की सलाह दी. रोहित की सलाह पाकर हार्दिक ने वैसा ही किया और अगले ओवर में मुंबई इंडियंस को सफलता मिली. 

रोहित का मास्टर प्लान

दरअसल, मुंबई के खिलाफ उर्विल पटेल तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. ऐसा लग रहा था कि उर्विल पटेल अकेले ही मैच का पासा पलट देंगे. उर्विल पटेल की बल्लेबाजी का जलवा रोहित शर्मा डगआउट में बैठकर देख रहे थे. जब पांचवां ओवर का खेल हो रहा था तो रोहित ने मैदान पर कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या को हाथों से इशारा करके अगले ओवर में स्पिनर एएम गजनफर को अटैक पर लगाने के लिए कहा, अपने पूर्व कप्तान की बात मानकर हार्दिक ने अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए एएम गजनफर को बुलाया .

और उर्विल पटेल को कर दिया आउट

इसके बाद वही हुआ जिसकी उम्मीद थी. रोहित की बात मानकर हार्दिक ने एएम गजनफर को गेंदबाजी के लिए बुलाया, छठे ओवर की चौथी गेंद पर एएम गजनफर ने उर्विल पटेल को आउट कर सीएसके को तगडा़ झटका दिया और मुंबई को मैच में वापसी करने का मौका दिया. बता दें कि उर्विल पटेल ने मैच में केवल 12 गेंद पर 24 रन की पारी खेली, अपनी पारी में पटेल ने 2 चौके और दो छक्के लगाए थे. उर्विल पटेल ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर तहलका मचा दिया था लेकिन गजनफर  ने पटेल को बोल्ड कर उनकी तूफानी पारी का अंत कर दिया था. आखिर में एक बार फिर सभी को पता चल गया कि मुंबई इंडियंस का कोई 'असली कप्तान' है तो वह हार्दिक नहीं बल्कि रोहित शर्मा हैं. 

ये भी पढ़ें- Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL में मचाई खलबली, धोनी का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

ये भी पढ़ें-  Vaibhav Sooryavanshi: आंखे दिखाई....ताली बजाकर मनाया जश्न, अब वैभव सूर्यवंशी इस दिन लेंगे काइल जेमिसन से बदला !

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com