विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2021

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स लेटेस्ट स्कोर

इसी बीच टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने मैदान पर आये पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें अर्शदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन ने 2-2 अहम विकेट निकालकर दिया| वहीँ उनका साथ देते हुए मोहम्मद शमी ने फाफ डु प्लेसिस को अंत के ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया तो दूसरी ओर रवि बिश्नोई ने एमएस धोनी का शिकार किया| लेकिन अब देखना ये है कि पंजाब की बल्लेबाज़ी आक्रमण की तरफ से इस 135 रनों के लक्ष्य को चेज़ करती हैं? या फिर धोनी अपनी कप्तानी और गेंदबाजों की बेहतर प्रदर्शन से इस स्कोर को डिफेंड कर लेते है|

फाफ डु प्लेसिस के द्वारा खेली गई शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने पंजाब के सामने 135 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई धोनी की सेना ने अपना पहला विकेट इनफॉर्म बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड (12) के रूप में गंवाया| जिसके बाद 70 तक पहुँचते-पहुंचते चेन्नई की टीम ने अपने टॉप 5 बल्लेबाजों को गँवा दिया| जिसमे रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू और एमएस धोनी इस चारों बल्लेबाजों ने मिलकर मात्र 18 रन अपनी टीम के लिए जोड़े| हालाँकि अंत में रवींद्र जडेजा (15) ने फाफ डु प्लेसिस (76) के साथ मिलकर एक शानदार साझेदारी निभाकर और कुछ बाउंड्री लगाकर टीम के स्कोर को 134 रनों तक पहुँचाया|

19.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 16 रन इस ओवर से आये| इस गेंद पर पुल लगाने का प्रयास था लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| कीपर तक गई गेंद जहाँ से कोई रन नहीं हुआ| 134 रनों पर चेन्नई की पारी का अंत हुआ| पंजाब के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा गया है|

19.5 ओवर (4 रन) चौका! यॉर्कर को फुल टॉस में तब्दील किया| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा| कोई फील्डर नहीं था डीप में इस वजह से गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

19.5 ओवर (1 रन) वाइड! बल्लेबाज़ रूम दे रहे थे शमी ने बाहर डाल दी गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

19.4 ओवर (1 रन) गति से जड़ में डाली गई गेंद जिसे जडेजा ने मिड विकेट की तरफ हीव किया, एक ही रन मिल पाया|

ड्वेन ब्रावो अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...

19.3 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! फाफ डु प्लेसिस 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद शमी के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाफ एक और बाउंड्री में तब्दील करना चाहते थे| बॉल टप्पा खाकर उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में गई| कीपर केएल राहुल ने खुद ही भागकर गेंद को कैच पकड़ा, 128/6 चेन्नई|

19.2 ओवर (6 रन) छक्का! एक और धीमी गेंद एक और बड़ा हिट!! बतौर ओपनर आये थे और अब फिनिशर का काम करते हुए फाफ!! इस बार धीमी गति से डाली गई छोटी बॉल को सामने की तरफ उठाकर मारा और बॉल जाकर सीधा रोप्स पर गिरी जिसकी वजह से उसे छह रन दिए गए|

19.1 ओवर (4 रन) चौका!!! फाफ़ के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की आर पुल किया, गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की तरफ बॉल को मारा और रन हासिल किया| 118/5 चेन्नई|

18.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई|

18.4 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल ने जडेजा को बचा लिया!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बच गया! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को किस करते हुए निकल रही थी इस वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई|

18.3 ओवर (1 रन) यॉर्कर आउट साइड ऑफ़!! कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

18.2 ओवर (0 रन) धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|

18.1 ओवर (1 रन) फुलर लेंथ बॉल को जडेजा ने कवर्स की तरफ खेला, एक ही रन मिला|

17.6 ओवर (4 रन) एक और बाउंड्री!! चेन्नई ने अब अपनी गाड़ी पांचवें गियर में डाल दी है| लो फुल टॉस बॉल को सामने की तरफ मारा| सीधा निकली और गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए| 108/5 चेन्नई|

17.5 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉट, धीमी गति से पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|

17.4 ओवर (1 रन) एक और सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|

17.3 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ फाफ का पचास पूरा| 21 उनका इस लीग में और इस सीज़न का पांचवां!! कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए कर रहे हैं| इस बार गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ पर पुश क्या और सिंगल के लिए भाग खड़े हुए|

17.2 ओवर (1 रन) धीमी गति की छोटी गेंद जिसे लेग साइड पर पुल किया| एक ही रन मिल पायेगा|

17.1 ओवर (1 रन) छोटी गेंद को पुल किया लेग साइड पर जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

16.6 ओवर (1 रन) फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

16.5 ओवर (2 रन) आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|

16.4 ओवर (0 रन) ओह!!! हाफ़ चांस यहाँ पर कैच पकड़ने का गेंदबाज़ के लिए| गुड लेंथ की गेंद को फाफ़ ने सामने की ओर खेला, हवा में गई गेंद सीधे गेंदबाज़ के हाथ को लगकर ज़मीन पर जा गिरी, बाल बाल बचे बल्लेबाज़| रन नहीं हुआ|

16.3 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!!! कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से गई काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार, मिला चार रन|

16.3 ओवर (1 रन) वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|

16.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

16.1 ओवर (1 रन) पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! 16 ओवर के बाद 86/5 चेन्नई| फ़िलहाल क्रीज़ पर सर जडेजा पूरा साथ देते हुए टीम के सलामी बल्लेबाज़ फाफ डु प्लेसिस का यहाँ पर| पंजाब के कप्तान ऐसे में चाहेंगे कि इस पनपती हुई समझेदारी को तोड़कर कम से कम रनों पर रोका जाए| वहीँ चेन्नई के कप्तान धोनी की सोच होंगी कि फाफ़ और जडेजा मिलकर अंत तक खेले और टीम के स्कोर को 140 के पार ले जाए...

15.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गुगली थी वो भी ऑफ़ स्टम्प के बाहर जिसे कट लगाने गए जडेजा लेकिन बीट हुए| 16 ओवर की समाप्ति के बाद 86/5 है चेन्नई|

15.5 ओवर (1 रन) इस बार गुगली डाली गई जिसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन ही मिल पाया|

15.4 ओवर (0 रन) ये सीधी रही गेंद जिसे ऑफ़ साइड पर मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन बीट हुए|

15.3 ओवर (2 रन) मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को खेला जहाँ से दो रन हासिल हुए|

15.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

15.1 ओवर (1 रन) गुगली!! जड्डू ने उसे लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Punjab Kings, Dubai International Cricket Stadium Dubai, Indian Premier League 2021, Chennai Super Kings Vs Punjab Kings 10/07/2021 Ckkp10072021204192, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com