विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2021

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (6 रन) छक्का! एक और मैक्सिमम!! पहले फाफ तो अब रॉबी!! आगे डाली गई गेंद को इस बार मिड विकेट बाउंड्री के पार उठाकर मार दिया और पूरे छह रन हासिल हुए|

9.5 ओवर (1 रन) सिंगल!!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|

9.4 ओवर (6 रन) हवाई फायर और छक्का!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|

9.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

9.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की दिशा में खेलकर सिंगल पूरा किया|

9.1 ओवर (1 रन) मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल पूरा किया|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर कवर्स की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

8.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|

8.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेल एक रन के लिए|

8.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

8.2 ओवर (1 रन) सिंगल, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाले|

अगला बल्लेबाज़ कौन? रॉबिन उथप्पा बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं..

8.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर चेन्नई की टीम को लगता हुआ| सुनील नरेन के हाथ लगी पहली विकेट| ऋतुराज गायकवाड 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ के फील्डर की ऊपर से खेलने गए| बल्ले और गेंद का उतना बेहतर संपर्क नहीं हुआ की गेंद सीधे स्टैंड तक पहुँच जाये| गेंद हवा में गई सीधे फील्डर के हाथ में यहाँ से शिवम मावी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 61/1 चेन्नई|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!! शानदार शुरुआत अभी तक धोनी के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने दिया हैं| कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन को अभी भी पहली विकेट की होगी तलाशा...

7.6 ओवर (1 रन) आगे डाली हुई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

7.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन मिला|

7.4 ओवर (1 रन) एक रन!! पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

7.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन पूरा किया|

7.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|

6.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

6.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

6.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.2 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन मिला|

6.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 50/0 चेन्नई| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें यहाँ पर चेन्नई के आक्रामक बल्लेबाजों द्वारा| फाफ और रुतुराज ने टीम के लिए पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 50 रन जोड़े और विपक्षी कप्तान को लगातार बोलिंग चेंज के लिए मजबूर कर दिया| अब धोनी एंड कम्पनी चाहेंगी कि इसे आगे लेकर जाना होगा ताकि इस फाइनल मुकाबले में कोलकाता के सामने एक बड़ा स्कोर लगाया जा सके|

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|

5.5 ओवर (4 रन) चौका!!! फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए फाफ़ यहाँ पर| शानदार शॉट सामने की ओर खेला यहाँ पर| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर के ऊपर से खेला| टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|

5.5 ओवर (1 रन) नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी| ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण अम्पायर ने नो बॉल दिया| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|

5.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, रन नहीं मिल सका|

5.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|

5.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com