विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2021

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) समझदारी के साथ इस गेंद को ऑफ़ साइड पर पुश किया और सिंगल के लिए भाग खड़े हुए बल्लेबाज़| एक बेहतरीन शुरुआत चेन्नई द्वारा| 5 के बाद 42/0 चेन्नई, पॉवर प्ले का पूरा इस्तेमाल करते हुए दोनों सलामी बल्लेबाज़|

4.5 ओवर (4 रन) चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

4.4 ओवर (1 रन) एक बार फिर से हलके हाथों से बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेला| फील्डर ने डाईव लगाकर बॉल को खेला, एक ही रन मिलेगा यहाँ पर|

4.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! हलके हाथों से इस गेंद को फाफ ने कवर्स पॉइंट की तरफ खेला, एक रन मिलेगा|

4.2 ओवर (1 रन) सिंगल, हलके हाथों से इस गेंद को बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में खेला| रन हासिल कर लिया|

4.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद पर मिस टाइम पुल शॉट खेला गया| फील्डर वहां पर तैनात, कोई रन नहीं|

3.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| 4 ओवर के बाद 34 बिना किसी नुकसान के चेन्नई|

3.5 ओवर (4 रन) वाह!!! टेक्स्ट बुक कवर ड्राइव!!! ये तो फाफ का अलग अंदाज़ का शॉट है| हाई बैट लिफ्ट के साथ| गेंदबाज़ इससे निराश नहीं होंगे, क्योंकि ये शॉट आला दर्जे का था| फुल लेंथ बल थी चौथे स्टम्प पर| पैर निकालकर उसे ड्राइव कर दिया कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच| गैप मिला और गेंद बड़ी खूबसूरती से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|

3.4 ओवर (1 रन) इस बार चतुराई के साथ हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर टहलाया और सिंगल हासिल किया|

3.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पहले ताक़त के साथ ऋतुराज गायकवाड ने बाउंड्री हासिल किया तो अब नज़ाकत के साथ आगे आकर ओवरपिच बॉल को डीप पॉइंट की दिशा में गाइड किया| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के पार, मिला चार रन|

3.2 ओवर (1 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल निकाला|

3.1 ओवर (2 रन) दो रन!!! फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|

2.6 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! हलके हाथों से मिड ऑफ़ पर गेंद को पंच किया, फील्डर वहां पर तैनात लेकिन उनके आगे से रन भाग लिया|

2.5 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर और बल्लेबाज़ अपना छोर भी बदल लेंगे| इस गेंद को मिड ऑन पर लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

2.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|

2.3 ओवर (6 रन) छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से आती हुई| शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|

2.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया| गैप में गई बॉल फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई, मिला चार रन|

2.1 ओवर (1 रन) कैच ड्रॉप या स्टम्पिंग चांस मिस!! ये काफी महंगा पड़ सकता है कोलकाता को यहाँ पर| फाफ का विकेट मिल जाता लेकिन विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक से हुई चूक और मौका गंवा बैठे| आगे आकर खेलने का मन था लेकिन टर्न से बीट हुए और अंदर की तरफ आई थी बॉल| बल्लेबाज़ के साथ साथ कीपर भी गेंद से चकमा खा गए| फाइन लेग पर गई गेंद जहाँ से सिंगल मिला| ये कितना महंगा पड़ेगा वो आगे पता चलेगा|

1.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

1.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और रन लेने से रोक दिया|

1.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! सामने की तरफ बॉल को ड्राइव करने गए थे लेकिन, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|

1.3 ओवर (2 रन) मिसफील्ड के कारण दो रन लेने के चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाज़ हुए कामयाब| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का बाहरी बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर टप्पा खाकर गई| फील्डर वहां मौजूद लेकिन उनके हाथ से लगकर थर्ड मैन की ओर गई बॉल, इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|

1.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

1.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|

दूसरे छोर से कौन? शिवम मावी को थमाई गई है बॉल!!!

0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| समझ बूझकर खेलते हुए दोनों बल्लेबाज़| 6/0 चेन्नई|

0.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

0.4 ओवर (4 रन) पहली बाउंड्री!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी रुतुराज द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

0.3 ओवर (1 रन) ऑफ़ द मार्क फाफ भी यहाँ पर!! बैकफुट से इस गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा जहाँ से गैप मिला और सिंगल भी हासिल हुआ|

0.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद यहाँ पर, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|

0.1 ओवर (1 रन) सिंगल पहली ही गेंद पर!! शुरुआत हो चुकी है| मिड ऑफ़ की दिशा में बॉल को पुश किया और रन हासिल किया|

दोनों ही फील्ड अम्पायरों के साथ कोलकाता की टीम गेंदबाजी करने मैदान पर उतर चुकी है| चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार रुतुराज गायकवाड और फाफ डु प्लेसिस के कन्धो पर होगा| जबकि कोलकाता के लिए पहला ओवर लेकर शाकिब अल हसन तैयार...

(playing 11 ) कोलकाता (प्लेइंग इलेवन) - शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

(playing 11 ) चेन्नई (प्लेइंग इलेवन) - रुतुराज गायकवाड, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड

(playing 11 ) एमएस धोनी ने टॉस हारने के बाद कहा कि हम भी पहले यहाँ पर गेंदबाज़ी ही करने का ही सोच रहे थे| आगे कहा कि ये एक अच्छा सर्फेस लग रहा है और हमने चेज़ में बेहतर किया है लेकिन अब पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा| ये भी कहा कि टॉस आपके बस में नहीं जाता इसलिए हम दोनों ही नतीजों के लिए तैयार थे| काफी लम्बा समय होगा गया, करीब 16-17 साल हो गए इस गेम को लेकिन आखिरी पांच साल में काफी कुछ बदला है| माही ने टीम के बारे में कहा कि हम सेम टीम के साथ जा रहे हैं| गैप पर बोले कि ये आपको पता होता है कि अगर आप फाइनल में पहुंचे हैं तो आपको लम्बा समय मिलेगा और काफी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं यहाँ पर तो सबको इसकी आदत होती है|

इंडियन टी20 लीग के फ़ाइनल मुकाबले में टॉस जीतने के बाद बात करने आए कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन, जिन्होंने बताया कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं| पिच बेहतरीन नज़र आ रही है| जिसका फ़ायदा हम पहले गेंदबाज़ी करते हुए उठाना चाहेंगे| फ़ाइनल मुकाबला काफी अहम होता है और वो भी चेन्नई जैसी टीम के ख़िलाफ़ और भी ज़्यादा मुश्किल माना जाता है लेकिन हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत को पाने के लिए| टीम में बदलाव पर मॉर्गन ने कहा कि हम अपनी सेम टीम के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे|

टॉस – इयोन मॉर्गन ने कहा हेड्स और हेड्स ही आया, कोलकाता ने जीता है टॉस, पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है...

शार्दुल ठाकुर ने इस बीच एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि कभी-कभी जब आप बैक टू बैक गेम खेल रहे होते हैं तो एक लय चल रही होती है। लेकिन कभी-कभी जब आप एक साथ 4-5 गेम खेलते हैं, और फिर आपको 4-5 दिनों का ब्रेक मिलता है, तो यह भी अच्छा हो सकता है| शरीर को ठीक होने में मदद करता है। हमारी टीम की बातचीत हमेशा लगभग दो मिनट की ही होती है|

पिच रिपोर्ट - पिच के बारे में बात करने आये साइमन डूल और मैथ्यू हेडन जिन्होंने इसके बारे में काफी कुछ बताया| हेडन ने कहा कि पीछा करना ज्यादा अच्छा हो सकता है यहाँ पर। इस मैदान पर पिछले आठ मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। 19 सितंबर के बाद से इस पिच का उपयोग नहीं किया गया है। यह एक बेल्टर दिखता है, बोर्ड पर काफी रन बनने की उम्मीद है|

फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ियों को वार्म अप करते हुए देख सकते हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं..

अब क्या धोनी इंडियन टी20 लीग के अंतिम मुकाबले में ट्रॉफी के साथ विदाई प्राप्त कर पायेंगे? या फिर मॉर्गन कोलकाता की ओर से पहली बार कप्तानी करवाते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा जमा पाएंगे? ये सभी सवालों के जवाब हमें मुकाबले में मिल जाएगा| दिन का तो पता नहीं लेकिन आज की रात हम सभी के लिए रंगीन होने वाली है ये तो तय है दोस्तों!! तो मैंने तो अपना खाने पीने का बस्ता तैयार कर लिया है, क्या आपने किया है?

ऐसे में देखा जाये तो कोलकाता आंद्रे रसेल को इस अहम मुकाबले में खिलाने के बारे में सोचती होगी क्यों कि वो अब फिट हैं और उनकी मौजूदगी किसी भी टीम के चैन को छीनने में सक्षम है| वहीँ दूसरी ओर माही भी अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी सुरेश रैना को फ़ाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उतारना चाहेंगे| बाक़ी दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अपना बेस्ट देने के लिए बेकरार हैं लेकिन देखना ये अहम होगा कि शारजाह से दुबई का सफ़र किस तरह से कोलकाता को भाता है|

हेलो एंड वेलकम दोस्तों!!! आप सभी को तो ये बताने की ज़रुरत नहीं हैं कि इंडियन टी20 का फ़ाइनल मुकाबला कैसा देखने को मिलेगा!!! आप सभी जानते है कि एक तरफ जहाँ धोनी की सेना ने फ़ाइनल में अपनी जगह बना लिया है तो दूसरी ओर मॉर्गन ने अपनी बेहतरीन कप्तान और साथी खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म के ज़रिए फ़ाइनल तक का सफ़र तय किया है| ऐसे में अब दोनों ही टीम अपनी पूरी ताक़त के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी|

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com