विज्ञापन

Video: बाजू हो जाओ, धोनी की अकेले में वीडियो बनानी है...कैमरामैन की हरकत पर माही के रिएक्शन ने जीता दिल

IPL 2026, MS Dhoni: पिंडली में चोट के कारण धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पूर्व, इस सीजन वह पहली बार वह टीम के साथ सफर पर निकले हैं.

Video: बाजू हो जाओ, धोनी की अकेले में वीडियो बनानी है...कैमरामैन की हरकत पर माही के रिएक्शन ने जीता दिल
Dhoni in CSK viral video

MS Dhoni Viral Video: भले ही धोनी सीएसके की ओर से इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाएं हैं लेकिन फैन्स के बीच सुर्खियां लगातार बटोर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया  है जिसमें धोनी का विनम्र अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.  सामने आए एक वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि धोनी, CSK के स्टाफ़ सदस्य के साथ बात करते हुए नजर आते हैं जिसके बाद कैमरामैन ने फ्रेम में सिर्फ धोनी को रखने के लिए उस स्टाफ को एक तरफ हट जाने को कहता है. कैमरामैन के निर्देश पर वह स्टाफ सदस्य एक तरफ हट जाता है लेकिन जब  स्टाफ को ऐसा करते हुए माही देखते हैं तो उसे वापस अपनी तरफ खींच लेते हैं, इसके बाद धोनी  उस स्टाफ सदस्य के कंधे पर हाथ रखते और साथ लेकर आगे बढ़ जाते हैं. फैन्स धोनी के अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं. 

दिल हो तो माही जैसा वरना न हो..

इससे पहले एक और घटना सामने आई थी जिसने धोनी का दिल जीत लिया था. दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज  धोनी ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ के साथ बातचीत करने के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. माही के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी को ग्राउंड्समैन के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते, मुस्कुराते और तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा जा सकता है, जो उनके विनम्र स्वभाव को दर्शाता है.

धोनी की वापसी कब होगी, अब तक बना हुआ है संशय
उल्लेखनीय है कि पिंडली में चोट के कारण धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पूर्व, इस सीजन वह पहली बार वह टीम के साथ सफर पर निकले हैं. हाल ही में धोनी को नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा गया था, जहां वह गेंद को साफ-सुथरे ढंग से हिट कर रहे थे और आसानी से बाउंड्री के पार भी पहुंचा रहे थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com