Basit Ali Big Statement: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला शुक्रवार (12 फरवरी) को भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली में खेला गया. जहां भारतीय टीम 93 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. टीम इंडिया के इस प्रदर्शन को देख पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज बासित अली भी सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाए. मैच के बाद उन्होंने कहा, 'इंडिया खुद से हारे तो हारे. इंडिया इस वक्त वो टीम बन गया है कि इंडिया को इंडिया ही हरा पाएगा, कोई और नहीं. आप देखिए ना सात ओवरों में 104 रन थे. एस समय ऐसा लग रहा था कि 250 रन आराम से बनेंगे. मैं बड़ा खुश था.'
इंडिया को इंडिया ही हरा पाएगा
बासित अली ने आखिर में एक बार फिर से अपनी बातों पर जोर देते हुए कहा, 'जाते जाते सिर्फ यही कहूंगा कि इंडिया को इंडिया ही हरा पाएगा. बाकि अन्य टीमों में अभी तक मुझे इतना अच्छा खेल नजर नहीं आ रहा है. चाहे वह बॉलिंग हो, बैटिंग हो या कैप्टेंसी हो. नॉक आउट में किस तरह होगा आगे देखते हैं.'
पाकिस्तान के साथ है भारत का अगला मुकाबला
भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है. ऐसे में पूर्व पाक दिग्गज का ये बयान टीम इंडिया का काफी हौसला बढ़ाएगा. दोनों टीमों के बीच लीग चरण का सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. जिसपर दुनिया भर की नजर टिकी हुई है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. जहां भारतीय टीम का पलड़ा ग्रीन टीम के खिलाफ भारी नजर आता है. टीम इंडिया ने पाक टीम के खिलाफ 13, जबकि ग्रीन टीम ने ब्लू टीम के खिलाफ तीन मुकाबलों में कामयाबी हासिल की है.
यह भी पढ़ें- IND vs PAK Weather Report: मौसम विभाग की चेतावनी, भारत-पाक मैच पर छाया काले बादल का साया