विज्ञापन
4 years ago

India vs Bangladesh, 1st ODI: टी20 विश्व कप की हार से करोड़ों फैंस उबरे भी नहीं थे कि मेजबान बांग्लादेश ने रविवार को शुरू हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम रोहित को 1 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. तुलनात्मक रूप से जीत के लिए मिले 187 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब जब ओपनर नजमुल हुसैन (0) को चाहर ने पहली ही गेंद पर रोहित के हाथों लपकवा दिया, लेकिन खराब शुरुआत के बीच कप्तान लिटन दास (41) ने उपयोगी पारी खेली, लेकिन बांग्लादेश के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. लेकिन भारत के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट तब आया, जब महमूदुल्लाह और मुश्किफकुर रहीम लगातार दो गेंदों पर आउट हो गए. यहां से लग रहा था कि भारत की जीत सिर्फ औपचारिकता भर बाकी बची है. ऐसा तब भी साफ था, जब बांग्लादेश का नौवां विकेट 136 के स्कोर पर गिर गया. यहां से बांग्लादेश को जीतन के जीतने के लिए बांग्लादेश को 51 रन बनाने थे और उसके हाथ में सिर्फ एक ही विकेट बाकी था. ऐसे में मुकाबला पूरी तरह से भारत की गिरफ्त में था, लेकिन भारतीय गेंदबाज और कप्तान रोहित तमाम उपाय करने के बावजूद भी नंबर आठ मेंहदी मिर्जा हसन (नाबाद 38 रन, 39 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) का विकेट नहीं चटका सके. एक कैच भी राहुल से छूटा, लेकिन इसके बावजूद यह मुकाबला भारत को जीतना चाहिए था, जो वे नहीं ही जीत सके. और बांग्लादेश ने पूरे चार ओवर और 1 विकेट  बाकी रहते हुए मैच अपनी झोली में डालकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

पहली पाली में भारत ने पहले खेलते हुए 41.2 ओवर में 186 रन पर ऑलआउट हो गई थी. भारत की ओर से केवल केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और वह  73 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल को छोड़कर तमाम सितारा बल्लेबाज नाकाम रहे. बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने धीमी और दोहरे उछाल वाली पिच पर कहर बरपाया और 5 विकेट लेने में सफल रहे. बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर घुटने टेक दिए. शाकिब के अलावा एबादोत हुसैन ने भी 4 विकेट लेने का कमाल किया. बांग्लादेश को जीत के लिए केवल 187 रन का टारगेट मिला. एक समय यह  स्कोर उसके लिए खासा बड़ा हो गया, लेकिन दसवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 51 रन की साझेदारी ने भारत की जीत को छीन हलक से छीन लिया. 

भारतीय प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन

बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन

लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन

Here are the LIVE Score Updates of India vs Bangladesh 1st ODI Match straight from Shere Bangla National Stadium, Dhaka 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rohit Parmod Sharma, Virat Kohli, India, Bangladesh, Bangladesh Vs India 2022/23, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com