विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2020

Ban vs Zim: इस वजह से मशरफे मुर्तजा ने लिया वनडे कप्तानी छोड़ने का फैसला, मतलब यह है कि....

Ban vs Zim: मशरफे (Mashrafe Mortaza) ने कहा, ‘मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने इतने लंब समय तक मुझ पर भरोसा दिखाया.' उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं बतौर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा

Ban vs Zim: इस वजह से मशरफे मुर्तजा ने लिया वनडे कप्तानी छोड़ने का फैसला, मतलब यह है कि....
मशरफे मुर्तजा
  • शुक्रवार को बतौर कप्तान आखिरी वनडे
  • बतौर खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध हूं- मुर्तजा
  • सांसद भी हैं मशरफे मुर्तजा
सिलहट:

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा (Mashrafe Mortaza) ने वीरवार को राष्ट्रीय एक दिवसीय टीम की कप्तानी छोड़ दी. संभावना है कि इससे देश के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो जाएगा.  शुक्रवार को सिलहट में जिम्बाब्वे के खिलाफ 50 ओवर के मैच में वह अंतिम बार कप्तान के तौर पर टीम की अगुआई करेंगे. मशरफे के लिए हालांकि सांसद के तौर पर नया करियर बन चुका है. मशरफे मुर्तजा (Mashrafe Mortaza) ने बांग्लादेश के लिए 36 टेस्ट, 219 वनडे और 54 टी20 मैच खेले. वह मुख्यतौर पर बतौर गेंदबाज खेले. टेस्ट में उनके 78, वनडे में 269 और टी20 में 42 विकेट हैं. 

यह भी पढ़ें:  कोरोना वायरस का आईपीएल पर नहीं पड़ेगा असर, यह है वजह..

मशरफे ने कहा, ‘मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने इतने लंब समय तक मुझ पर भरोसा दिखाया.' उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं बतौर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा. '36 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह बतौर खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन चयनकर्ताओं पर भारत में 2023 विश्व कप से पहले टीम में नए खिलाड़ियों को लाने का दबाव है. सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश बोर्ड ने मशरफे को इशारा कर दिया था कि वह आगे किस नीति को बढ़ावा देने जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: मशरफे मुर्तजा ने बांग्लादेश वनडे टीम का नेतृत्‍व छोड़ने का किया ऐलान

पिछले साल विश्व कप के बाद से मौजूदा जिम्बाब्वे सीरीज तक उन्होंने कोई वनडे नहीं खेला था. जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश ने तीन मैचों की श्रृंखला के शुरूआती दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.

VIDEO:  पिंक बॉल बनने की पूरी कहानी, स्पेशल स्टोरी. 

मशरफे ने पहले दो मैचों में तीन विकेट हासिल किए

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh Vs Zimbabwe 03/06/2020 Bazm03062020194188, Mashrafe Bin Mortaza, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com