विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2021

IND vs ENG, 3rd Test: अक्षर पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय स्पिनर बने

अहमदाबाद टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में अक्षर पटेल (Axar Patel) ने कमाल की गेंदबाजी की और पहली ही गेंद पर इंग्लैंड बल्लेबाज जैक क्राउली को आउट करने में सफलता पाई

IND vs ENG, 3rd Test: अक्षर पटेल ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय स्पिनर बने
अक्षर पटेल ने की अश्विन की इस मामले में बराबरी

IND vs ENG, 3rd Test:  अहमदाबाद टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में अक्षर पटेल (Axar Patel) ने कमाल की गेंदबाजी की और पहली ही गेंद पर इंग्लैंड बल्लेबाज जैक क्राउली को आउट करने में सफलता पाई. ऐसा करते ही स्पिनर अक्षर पटेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पटेल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे चौथे स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कमाल किया हो. वहीं पटेल भारत के दूसरे स्पिनर हैं जो पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने में सफल रहे हों. बता दें कि इसी सीरीज में अश्विन ने भी यह कमाल किया था.

Vijay Hazare Trophy: सूर्य कुमार यादव ने बल्ले से मचाई तबाही, ठोका विस्‍फोटक शतक, केवल इतनी गेंद पर जड़ा सेंचुरी

बता दें कि अबतक टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कमाल बॉबी पील, एलबर्ट बोगलर और अश्विन कर चुके हैं. वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 1888 में इंग्लैंड के स्पिनर बॉबी पील ने ऑस्ट्रेलिया के एलेक बैनरमैन को पारी की पहली गेंद पर आउट किया था.

बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 112 रन पर आउट हो गई थी, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 145 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 5 और जैक लीच ने 4 विकेट लिए. दोनों टीमों के स्पिनों ने कमाल की गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को पिच पर नचा कर रख दिया है. 

विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का धमाका, केवल 142 गेंद पर ठोका दोहरा शतक..देखें Video

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. सीरीज का आखिरी दो टेस्ट मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Axar Rajeshbhai Patel, India Vs England 02/24/2021 Inen02242021199341, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com