14.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
14.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल खेलकर सिंगल लिया|
14.3 ओवर (4 रन) बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
14.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल गया|
14.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
13.6 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला, फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
13.5 ओवर (1 रन) इस बार पैरों की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
13.4 ओवर (0 रन) लेग स्पिन!! ग़लत लाइन में बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
13.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.2 ओवर (0 रन) इस बार बैकफुट से सामने की तरफ पंच किया| ज़म्पा ने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं|
13.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
12.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
12.5 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
12.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
12.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
दासुन शनाका बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.2 ओवर (0 रन) आउट! कैच आउट!! फील्डिंग टीम ने गंवाया अपना रिव्यु!! स्टार्क के खाते में गई एक और विकेट| कॉट मैथ्यू वेड बोल्ड मिचेल स्टार्क| थर्ड अम्पायर का भी फैसला बिग स्क्रीन पर आउट का ही आया| 4 रन बनाकार हसरंगा लौटे पवेलियन| ठीक इससे पहले बाहरी किनारे ने साथ दिया था और गैप से निकल गया था लेकिन इस बार हल्का एज लगा जो सीधा कीपर की तरफ चला गया जहाँ से एक आसान सा कैच हुआ| कोण से पड़कर बाहर निकलती गेंद को दूर से ड्राइव मारने गए थे जहाँ पर बाहरी किनारा लग गया| 94/5 श्रीलंका, पूरी तरह से एक शानदार स्टार्ट के बाद अपनी लय खो चुकी है बल्लेबाज़ी टीम|
12.1 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है|
11.6 ओवर (0 रन) गुगली के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए थे लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं| 90/4 श्रीलंका|
वानिंदु हसरंगा अगले बल्लेबाज़ होने वाले हैं...
11.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! श्रीलंका को लगा चौथा झटका!!! अविष्का फर्नांडो 4 चार रन बनाकर पवेलियन लौटे| एडम जम्पा के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऊपर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज लेकर सीधे मिड ऑफ की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद स्टीव स्मिथ जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 90/4 श्रीलंका|
11.4 ओवर (1 रन) क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.3 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
11.2 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
10.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
10.5 ओवर (1 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
10.4 ओवर (1 रन) यॉर्कर लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
10.3 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! ये हैं मिचेल स्टार्क जिनको हम सभी जानते हैं| इस गेंदबाज़ को आप सिक्स मारकर हलके में नहीं ले सकते| विकेट लेकर इन्होंने बता दिया कि क्यों दुनिया इनकी गेंदबाजी की दीवानी है| एक गेंद फुलर लेंथ की थी जिसपर सिक्स लगा और उसके बाद शानदार यॉर्कर जिसपर बल्लेबाज़ चारों खाने चित| इस तरह से मिसिल स्टम्प उड़ी मानो चिड़िया उड़ गई| खतरनाक इनस्विन्गिंग यॉर्कर थी जिसे बल्लेबाज़ ब्लॉक भी करने गए लेकिन स्टार्क की गति के सामने कहाँ ठहरने वाले| जस्ट टू गुड!! 86/3 श्रीलंका|
10.2 ओवर (6 रन) ओहोहो!!! गगनचुम्भी छक्का!!! स्टार्क को बल्लेबाज़ ने लिया आड़े हाथ!! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
10.1 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|