विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2020

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी), सिडनी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लेटेस्ट स्कोर

4.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेला 1 रन मिला| 5 ओवर के बाद 27 बिना किसी नुकसान के ऑस्ट्रेलिया|

4.5 ओवर (1 रन) ओवरपिच बॉल को हलके हाथों से मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से 1 रन पूरा किया|

4.4 ओवर (0 रन) फुल लेंथ की बॉल को कवर्स की दिशा में खेलने गए फिंच बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल| शॉट थर्ड मैन की दिशा में गई| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका|

4.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

4.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|

4.1 ओवर (6 रन) छक्का!!!! पहला सिक्स मुकाबले का डेविड वार्नर के बल्ले से आता हुआ| लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को पुल किया| मिड विकेट की दिशा में बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| AUS vs IND: 2nd ODI: It's a SIX! David Warner hits Navdeep Saini. AUS 24/0 (4.1 Ov). CRR: 5.76

3.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई बुम्राह के इस ओवर की समाप्ति| 4 ओवर के बाद 18/0 ऑस्ट्रेलिया, एक सधी हुई शुरुआत|

3.5 ओवर (4 रन) शानदार पिक अप शॉर्ट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! पहला चौका मिलेगा !!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| AUS vs IND: 2nd ODI: Aaron Finch hits Jasprit Bumrah for a 4! AUS 18/0 (3.5 Ov). CRR: 4.7

3.4 ओवर (2 रन) फ्लिक किया था जो हवा में गई गेंद मिड विकेट की तरफ| भाग्यशाली रहे कि शॉर्ट मिड विकेट के ऊपर से निकल गई गेंद| गैप से दो रन मिल गया|

3.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

3.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया| फील्डर द्वारा थ्रो आया था लेकिन बल्लेबाज़ तबतक क्रीज़ में घुस चुके थे|

3.1 ओवर (1 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं!! सही फ़ैसला! गेंद लेग स्टम्प के बाहर की तरफ निकल रही थी| लेग साइड पर फ्लिक करने के प्रयास में बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद| गैप से सिंगल मिला|

2.6 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की बॉल को फिंच ने मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल मिला 1 रन|

2.5 ओवर (0 रन) कदमों का इस्तेमाल करते हुए आरोन फिंच ने ओवरपिच बॉल को कवर्स की ओर खेला| फील्डर के हाथ में गई गेंद रन नही मिल पाया|

2.4 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑफ के ऊपर से खेलने का परयास यहाँ पर डेविड वार्नर का| लेकिन बॉल आउट स्विंग होती हुई बाहरी की ओर निकली| बल्ले का बाहरी किनारा लगा और थर्ड मैन की दिशा में गई बॉल 1 रन ही मिल सका|

2.3 ओवर (0 रन) आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की ओर खेला रन नही हुआ|

2.2 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| हवा में गई बॉल| लेकिन भाग्यशाली रहे डेविड वार्नर फील्डर पीछे मौजूद नही था| मिड ऑन से भागते हुए फील्डर ने बॉल को फील्ड किया| तेज़ी से 2 रन लेने में कामयाब हुए बल्लेबाज़|

2.1 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन हासिल किया|

1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई बुम्राह के पहले मेडेन ओवर की समाप्ति| कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाज़ को ज़रा भी रूम नहीं दिया और पूरी तरह से बांधकर रखा है| 2 के बाद 4/0 ऑस्ट्रेलिया|

1.5 ओवर (0 रन) मिस टाइम ड्राइव!!! सीधा फील्डर की दिशा में मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया| एक कसा हुआ ओवर बुम्राह द्वारा जारी|

1.4 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|

1.3 ओवर (0 रन) एक और डॉट बॉल!! कसी हुई लाइन पर बुम्राह द्वारा फिंच के लिए हो रही है गेंदबाज़ी|

1.2 ओवर (0 रन) विकटों के बीच डाली गई गेंद को लेग साइड पर फिंच ने समझदारी के साथ खेल दिया है|

1.1 ओवर (0 रन) इनस्विंगर के साथ बुम्राह ने की है अपने ओवर की शुरुआत जिससे फिंच को ख़ासा दिक्कत होती है| अंदर आती गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|

0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे डाली हुई बॉल को कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका|

0.5 ओवर (0 रन) इनस्विंग बॉल गुड लेंथ पर डाली गई| टप्पा खाकर गेंद सीधे अंदर की ओर आई| डेविड वार्नर ने बॉल को डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने नकारा|

0.4 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर पटकी हुई बॉल को० सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|

0.3 ओवर (4 रन) चौका!!! पहली बाउंड्री यहाँ पर डेविड वार्नर के बल्ले से आता हुआ| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई बॉल को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के बाई ओर से गई बॉल| सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| AUS vs IND: 2nd ODI: David Warner hits Mohammed Shami for a 4! AUS 4/0 (0.3 Ov). CRR: 8

0.2 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की बॉल को पॉइंट की ओर खेला रन नही हासिल हो सका|

0.1 ओवर (0 रन) पहली बॉल बाउंसर के साथ मोहम्मद शमी ने डेविड वार्नर का स्वागत किया| लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को बल्लेबाज़ ने देखा और डक करना सही समझा|

दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ भारत की टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है| ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार आरोन फिंच और डेविड वार्नर के कंधो पर होगा| जबकि भारत के लिए पहला ओवर लेकर मोहम्मद शमी तैयार...

पिच रिपोर्ट -  मार्यक वॉ पिच के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए| इसे देखकर उन्होंने कहा कि घांस का एक सभ्य कवरेज दिख रही है और डेक का उपयोग पहले किया गया है|  आगे कहा कि कुछ पैच भी दिख रहे हैं। इसलिए यह थोड़ा तेज हो सकता है| ये भी बताया कि पिच गर्मी में सूख सकता है और इसका असर दूसरी पारी में भी दिखाई देगा, जहां यह काफी धीमा हो सकता है।

भारतीय प्लेयिंग XI- मयंक अगरवाल, शिखर धवन,  विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल, हार्दिक पंड्या,  रविन्द्र जडेजा, नवदीप सैनी,  मोहम्मद शमी, युज्वेंद्र चहल, जसप्रीत बुम्राह

ऑस्ट्रेलिया - आरोन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मोईज़िस हेनरिक्स, मार्नस लबुशने, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

टॉस हारने के बाद विराट कोहली ने बताया कि हम भी पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे| आगे कहा कि हमे इस पहले हाफ में अच्छा करना होगा| सभी को पता है कि उन्हें क्या करना है| पिछले मुकाबले से हमने काफी कुछ सीखा है| चार विकेट खोने के बाद हमने अच्छी वापसी की थी| कोहली ने ये भी कहा कि फील्ड में हमे अच्छा करना होगा और कब कहाँ किस फील्डर को लगाना है उसपर भी ध्यान देना होगा| युवाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि किसी पर दबाव नहीं दिया गया है और सबको अपना बेस्ट देना खुद आता है|

टॉस जीतकर बात करने आए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने बताया कि हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं क्योंकि हमने पिछले मुकाबले में भी टॉस को अपने नाम करते हुए पहले बल्लेबाज़ी किया था| जो कि काफी सही साबित हुआ| आज के मुकाबले में भी हमारी नज़र बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होगी| टीम के बदलाव के बारे में आरोन फिंच ने कहा कि हमने आज के मैच में एक बदलाव किया है| मार्कस स्टोइनिस चोटिल हैं इस वजह से उनकी जगह टीम में मोईज़िस हेनरिक्स को शामिल किया गया है|

टॉस – आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है|

मैच फैक्ट्स -  कप्तान विराट कोहली का आज 250वां एकदिवसीय मुकाबला होगा|

कमाल का रहा था पहला एकदिवसीय मुकाबला, मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी थी 66 रनों की बड़ी मात| तो क्या अब ऐसे में मेन इन ब्लू कड़ाकेदार वापसी कर पाएगी? या फिर ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को अपने नाम करते हुए सीरीज़ कब्ज़े में कर लेगी, काफी रोमांचक होने वाला है ये मुकाबला| भारत को फील्डिंग और गेंदबाज़ी दोनों में ही अपने प्रदर्शन स्तर को उठाना होगा, बल्लेबाज़ी तो ठीक थी लेकिन इन दो डिपार्टमेंट में टीम इंडिया को ऊपर आना होगा| कोहली एंड आर्मी वापसी करने में माहिर है इस बात का अंदाजा कप्तान आरोन फिंच को बाखूबी होगा| दूसरी ओर स्टीव स्मिथ और आरोन फिंच ने शानदार शतक जड़ते हुए फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं| भारतीय गेंदबाज़ों को खासकर जसप्रीत बुम्राह को अपनी ले सवारनी होगी अगर भारत सीरीज़ में बने रहना चाहता है तो| अब देखते हैं कौन किसपर भारी पड़ेगा, ये कुछ ही समय में पता चल जाएगा|

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Australia, Sydney Cricket Ground (SCG) Sydney, Australia Vs India 2020-21, Australia Vs India 11/29/2020 Auin11292020195515
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com