Ashwin on The Next Big Thing In Indian Cricket : भारत के पूर्व स्पिनर अश्विन ने उस खिलाड़ी के बारे में अपनी राय दी है जिसे वो भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार मानते हैं. अश्विन उस खिलाड़ी को युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे से भी एक कदम आगे मानते हैं. अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए अपनी राय दी है. अश्विन ने कहा, "किसी को ऊपर-नीचे लाने का नहीं है, मगर ये जो प्रियांश आर्य है ना.. जितने आयुष म्हात्रे, जितने वैभव सूर्यवंशी हैं, उससे भी थोड़ा एक कदम मुझे लग रहा है आगे हैं. कम्पेयर नहीं कर रहा हूं. क्योंकि ये बड़ा रन बना लेता है, इनके पास शॉट्स की रेंज ज़्यादा है."
इस सीजन में प्रियांश ने 11 गेंदों में 39, 20 गेंदों में 57 और 37 गेंदों में 93 रन का स्कोर बनाया है. प्रियांश ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक सीजन का सितारा नहीं हैं और एक अच्छे सीजन के बाद उन पर 'अहंकार' हावी नहीं होता अब तक खेले गए 5 मैचों में, प्रियांश ने 42.2 की औसत से 211 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 248 से ज़्यादा रहा है.

प्रियांश ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 93 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसमें 9 छक्के शामिल थे. उनकी इस पारी ने साबित कर दिया कि वो दुनिया के खतरनाक बल्लेबाज हैं. यही कारण है कि अश्विन ने प्रियांश को वैभव और आयुष से बेहतर विस्फोटक बल्लेबाज करार दिया है.
दिल्ली प्रीमियर लीग में लगा चुके हैं 6 गेंद पर 6 छक्के
2024 दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर प्रियांश ने तहलका मचा दिया था. वहीं ,इस आईपीएल में अकेले उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में 18 छक्के जड़ दिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं