विज्ञापन

कोई प्लानिंग नहीं है.. सीएसके की एक और हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर हुए आगबबूला

RAVI ASHWIN ANGRY ON CSK MANNAGMENT: चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली हार ने फैन्स को निराश कर दिया है. अश्विन ने भी चेन्नई को मिली हार पर अपना गुस्सा निकाला है.

कोई प्लानिंग नहीं है.. सीएसके की एक और हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर हुए आगबबूला
Ravichandran Ashwin react on CSK in IPL 2026: अश्विन का माथा ठनका

Ashwin  angry on CSK : आईपीएल 2026 में सीएसके को लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके की खराब हालत को देखकर पूर्व ऑफ स्पिनर अश्विन गुस्से में हैं. खासकर उन्होंने टीम की प्लानिंग पर निशाना साधा है और माना है कि टीम के पास आईपीएल 2026 में कोई प्लानिंग नहीं है. बता दें कि आईपीएल 2026 के 11वें  मैच में सीएसके को आरसीबी ने 43 रन से हरा दिया. चेन्नई सुपरकिंग्स को मिली हार के बाद अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात की और सीएसके टीम मैनेजमेंट पर अपनी भड़ास निकाली है. 

अश्विन ने कहा, "कोई प्लानिंग नहीं है, बिल्कुल भी नहीं..हर कोई बस आता है और लगातार वाइड यॉर्कर फेंकता रहता है. छह फुट लंबा एक गेंदबाज अपने पहले दो ओवरों में सिर्फ बारह रन देता है. वह टेस्ट मैच वाली सही लाइन और अच्छी लेंथ पर गेंदबाज़ी करता है. लेकिन उससे भी वाइड यॉर्कर फेंकने की कोशिश करवाई जा रही है. इसका सीधा सा मतलब है कि कोई प्लानिंग ही नहीं है."
 

सीएसके ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था. आरसीबी ने टिम डेविड (25 गेंद पर 70 रन), रजत पाटीदार (19 गेंदों पर 48 रन), देवदत्त पड्डिकल (29 गेंदों पर 50 रन), फिल साल्ट (30 गेंदों पर 46 रन), विराट कोहली (18 गेंदों पर 28 रन) की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए थे जिसके बाद सीएसके की टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर आउट हो गई. टिम डेविड को तूफानी पारी के लिए प्लेययर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.  

ये भी पढ़ें-  IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु की जीत ने प्वाइंट्स टेबल का बदला समीकरण, CSK पर मंडाराया खतरा, जानें टॉप 4 टीमें

ये भी देखें- Video: जिसके लिए कभी स्वागत में झुकाया था सिर, अब उस सरफराज खान की पारी देख खुश हुए विराट कोहली, दिया ऐसा रिएक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com