विज्ञापन

शादी के बाद सानिया चंडोक-अर्जुन तेंदुलकर की पहली दिवाली, तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक ने शादी के बाद पहली दीपावली साथ में मनाई है. सानिया ने सोमवार को इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

शादी के बाद सानिया चंडोक-अर्जुन तेंदुलकर की पहली दिवाली, तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
अर्जुन सानिया की पहली दिवाली

इस साल मार्च में शादी के अर्जुन तेंदुलकर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली सानिया चंडोक ने सोमवार को दीपावली की तस्वीरें शेयर की है. यह तेंदुलकर परिवार में शादी के बाद सानिया की पहली दिवाली है. सानिया के इन फोटों ने फैंस का ध्यान खींचा. अर्जुन के साथ फोटो शेयर करते हुए सानिया ने इसका कैप्शन लिखा,"पहली दिवाली." ट्रेडिशनल आउटफिट में यह कपल परफेक्ट वाइब दे रहा है. इससे पहले सानिया की तेंदुलकर परिवार के साथ तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें वह अपनी ननद सारा के ऑफिस में दिवाली पार्टी में शामिल हुई थीं.

अर्जुन और सानिया ने 5 मार्च, 2026 को मुंबई में परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में शादी की. उनकी शादी ने सबका ध्यान खींचा और यह उस साल के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कार्यक्रमों में से एक रही. अपनी शादी के बाद से, अर्जुन और सानिया ने अपने रिश्ते को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा है, जिसकी वजह से उनका हर सार्वजनिक रूप से दिखना फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है. 

तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद, फैंस ने इस कपल को प्यार भरे संदेश भेजे हैं. कई लोगों ने इस जोड़े की केमिस्ट्री और शानदार अंदाज की तारीफ की, जबकि अन्य लोगों ने उनके सुखद और समृद्ध भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया.

इससे पहले रविवार को दीपावली के मौके पर सचिन तेंदुलकर समेत तमाम मशहूर क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं. मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,"आपको खुशहाल और सुरक्षित दीपावली की शुभकामनाएं। आनंद लें और अपना ख्याल रखें."

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा,"यह दीपावली आपके जीवन को शांति, समृद्धि और अनंत खुशियों से भर दे। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं."

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह, "आपको और आपके परिवार को शानदार और खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं. रोशनी का यह त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए. सुरक्षित और आनंदमय दिवाली मनाएं."

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा,"जैसे रोशनी हर घर को जगमगाए, वैसे ही हर मन में शांति और आनंद का वास हो. सभी को दीपावली की शुभकामनाएं."

श्रेयस अय्यर ने लिखा,"सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी का जीवन प्रकाश, प्रेम और अनंत आनंद से भरा रहे."

यह भी पढ़ें: SMAT: मुंबई के कप्तान बने सू्र्यकुमार यादव, हार्दिक-मैक्सवेल भी टीम में, स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह

यह भी पढ़ें: फिट होकर लौटीं जेमिमा रोड्रिग्स, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी की हुई छुट्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Sachin Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com