Alyssa Healy Century in Last ODI: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने अपने वनडे करियर के आखिरी मैच में शतक जमाकर इतिहास रच दिया. एलिसा हीली महिला वनडे इतिहास की केवल दूसरी क्रिकेटर हैं जिन्होंनेअपने आखिरी वनडे मैच में शतक जमाने का कमाल किया है. इससे पहले साउथ अफ्रीका की जोहमारी लोगटेनबर्ग ने अपने आखिरी ODI में शतकीय पारी खेली थी.बता दें कि जब एलिसा हीली ने शतक जमाया तो कमेंट्री बॉक्स ने उनके पति मिचेल स्टार्क भी मौजूद थे. अपनी वाइफ के शतक पर स्टार्क खुश नजर आए और वाइफ के शतक को देखकर उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी. एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ मैच में 158 रन की पारी खेली, अपनी पारी में हीली ने 98 गेंद का सामना किया, 27 चौके औऱ 2 छक्के लगाए. 161.22 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर एलिसा हीली ने इतिहास रच दिया. हीली ने 79 गेंद पर शतक ठोका, यह ऑस्ट्रेलियई कप्तान हीली का 8वां वनडे शतक है.
🚨 A REMARKABLE HUNDRED IN HER FINAL ODI BY ALYSSA HEALY. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 1, 2026
- Starc was in the commentary box to celebrate it. 🥹❤️
pic.twitter.com/i60ygtR3RO
आखिरी वनडे में सबसे बड़ी पारी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
महिला वनडे में एलिसा हीली ने 158 रन की पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. हीली अब महिला वनडे के इतिहास में आखिरी मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली महिला बैटर बन गईं हैं, बता दें कि इससे पहले साउथ अफ्रीका की जोहमारी लोगटेनबर्ग नीदरलैंड के खिलाफ अपने आखिरी वनडे मैच में 153 रनों की नाबाद पारी खेली थी.
#TeamIndia formed a guard of honour before the start of play today for Australia Captain Alyssa Healy, who is playing her Final ODI match 👏👏#AUSvIND pic.twitter.com/Vb9dg1dfhE
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 1, 2026
बता दें कि हीली ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला मैच खेला था. तब से लेकर अबतक 126 मैच में 114 पारी को मिलाकर कुल 3777 रन बनाए हैं जिसमें 8 शतक और 19 अर्धशतक शामिल है. वहीं, मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 409 रन का स्कोर खड़ा किया है. एलीसा हीली के अलावा बेथ मूनी ने भी 106 रन की पारी खेली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं