विज्ञापन

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, 135 रन की पारी में रचा इतिहास, टी-20 में बनाया WORLD RECORD, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record, IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. अभिषेक ने 68 गेंद पर नाबाद 135 रन की पारी खेली और इस पारी में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, 135 रन की पारी में रचा इतिहास, टी-20 में बनाया  WORLD RECORD, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने
IPL 2026, SRH vs DC, Abhishek Sharma World Record अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

Abhishek Sharma World Record in T20, SRH vs DC: अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. दिल्ली के खिलाफ मैच में तूफानी पारी खेलकर अभिषेक ने आईपीएल इतिहास का दूसरा शतक तो वहीं टी-20 में अपना 9वां शतक पूरा किया. तूफानी बल्लेबाजी में अभिषेक ने आईपीएल के इतिहास में कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसने विश्व क्रिकेट को हैरत में डाल दिया है.बता दें कि अभिषेक शर्मा  ने 68 गेंद पर 135 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने 10 छक्के और 10 चौके लगाए. अभिषेक शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा पारियों में 6+ छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं .अभिषेक ने 9 पारियां आईपीएल में ऐसी खेली है जब उन्होंने पारी में 6+ छक्के लगाए हैं इस मामले में दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने 8 पारियां आईपीएल में ऐसी खेली है जिसमें 8 बार एक पारी में  6+ छक्के  लगाए हैं. 

सबसे ज़्यादा IPL पारियों में 6+ छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

 9: अभिषेक शर्मा
 8: संजू सैमसन
 6: ऋषभ पंत
 5: यूसुफ़ पठान
 5: श्रेयस अय्यर
 5: केएल राहुल
 5: शुभमन गिल

तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा अब टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं. रोहित ने 8 टी-20 शतक लगाए हैं तो वहीं, कोहली ने 9 टी-20 शतक लगाए थे. 

T20 शतकों के मामले में कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी 

 9: अभिषेक शर्मा (184 पारियां)
 9: विराट कोहली (403 पारियां)
 8: रोहित शर्मा (454 पारियां)
 7: ईशान किशन (227 पारियां)
 7: संजू सैमसन (319 पारियां)
 7: केएल राहुल (231 पारियां)

इसके अलावा अभिषेक शर्मा भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम 50 गेंदों के अंदर एक से ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

50 गेंदों के अंदर सर्वाधिक IPL शतक

3: क्रिस गेल
2: अभिषेक शर्मा 
2: हेनरिक क्लासेन 
2: एबी डिविलियर्स 

ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसके अलावा टी-20 क्रिकेट  में 4 बार 130+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने 4 बार टी-20 में   130+ रन बनाए हैं. वहीं, एरोन फिंच और क्रिस गेल ने तीन बार ऐसा कारनामा टी-20 में किया है. 

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 130+ रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज

4 अभिषेक शर्मा 
3 एरोन फिंच और क्रिस गेल

बता दें कि मैच में हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए. जिसके बाद दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी. हैदराबाद के मैच में 47 रन से धमाकेदार जीत मिली. इस जीत के साथ आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में हैदराबाद की टीम तीसरे नंबर पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- Video: हार्दिक पंड्या के सामने मैदान के अंदर आए रोहित शर्मा और बदल दी टीम की रणनीति, 'हिट मैन' की प्लानिंग से ऐसे जीता मुंबई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com