(फाइल फोटो)
- राज्य के राजस्व मंत्री आर बी उदय कुमार ने दो सीडी जारी की है
- वीडियो में जयललिता किसी का नाम नहीं ले रही हैं.
- एक सीडी में जयललिता का 2011 का भाषण है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:
मुख्यमंत्री पलानीसामी और टी टी वी दिनाकरण के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के दो धड़े के बीच जारी रस्साकशी के बीच एक मंत्री ने गुरुवार वीडियो जारी किया जिसमें दिवंगत जे. जयललिता अपनी सहयोगी वी के शशिकला और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणी कर रही हैं. पार्टी से दरकिनार किए गए उप प्रमुख दिनाकरण ने अपनी तरफ से ‘बर्खास्तगी’ का सिलसिला जारी रखते हुए एक मंत्री को पार्टी के पद से हटा दिया और एक जिला इकाई में विभाजन कर दिया ताकि अपने समर्थकों को इसमें जगह दे सकें.
राज्य के राजस्व मंत्री आर बी उदय कुमार ने दो सीडी जारी की है, जो दिवंगत जयललिता के भाषण बताए जाते हैं.
यह भी पढे़ं : तमिलनाडु के किसानों ने मुख्यमंत्री पलानीसामी के आश्वासन के बाद दिल्ली में आंदोलन स्थगित किया
सीडी जारी करने के बाद मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि एक सीडी में जयललिता का 2011 का भाषण है जिसमें पार्टी की आम परिषद् में वह चेतावनी दे रही हैं कि शशिकला और उनके निष्कासित अन्य रिश्तेदारों से संबंध रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल वीडियो में जयललिता किसी का नाम नहीं ले रही हैं.
उन्होंने कहा, ‘अम्मा (जयललिता) ने तब कहा था कि जिन लोगों को हटा दिया गया है वे पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि सत्ता केंद्र के नजदीक लौटेंगे.’ जयललिता को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के खिलाफ जाने वालों को ‘माफी नहीं’ दी जाएगी.
VIDEO : 6 महीने बाद AIADMK के दोनों धड़ों का विलय
जयललिता ने 2011 में शशिकला और दिनाकरण सहित उनके परिवार के सदस्यों को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था.(इनपुट भाषा से)