विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

जयललिता के घर पोएस गार्डन को स्मारक में बदलने की योजना का भतीजी दीपा ने किया विरोध

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार जयललिता के आवास को स्मारक में बदलेगी.

जयललिता के घर पोएस गार्डन को स्मारक में बदलने की योजना का भतीजी दीपा ने किया विरोध
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता (फाइल फोटो)
  • कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी.
  • उनके आवास ‘वेदा निलायम’ को स्मारक में बदलने का है मामला.
  • दीपा ने अपनी बुआ के निधन के कुछ महीनों बाद राजनीति में कदम रखा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की भतीजी जे दीपा ने यहां स्थित अपनी बुआ के घर को स्मारक में बदलने की तमिलनाडु सरकार की योजनाओं का विरोध करते हुए कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी. मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने गुरुवार को घोषणा की थी कि उनकी सरकार जयललिता की मौत की जांच के लिए आयोग नियुक्त करेगी और उनके घर ‘वेदा निलायम’ को स्मारक में बदलेगी. दीपा ने कहा कि पोएस गार्डन सम्पत्ति पर दावा करना उनका ‘नैतिक एवं कानूनी अधिकार’ है और उन्होंने मुख्यमंत्री की इस घोषणा को ‘नाटक’करार देते हुए आरोप लगाया कि इसके पीछे कोई और मकसद है.

यह भी पढे़ं : उप रजिस्ट्रार ने इरोम शर्मिला के विवाह को लेकर उठाई गई आपत्ति को खारिज किया

दीपा ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘इसे (आवास को) स्मारक में बदलने को लेकर हमसे कोई विचार विमर्श नहीं किया गया. हम इसके (सरकारी की योजनाओं) खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.’ गौरतलब है क‍ि दीपा ने अपनी बुआ के निधन के कुछ महीनों बाद राजनीति में कदम रखा था और जयललिता की जयंती पर 24 फरवरी को एमजीआर अम्मा दीपा पेरावई नाम से पार्टी की शुरुआत की थी.

VIDEO : जयललिता के ड्राइवर की कार हादसे में मौत​

दीपा ने अपनी बुआ के निधन के कुछ महीनों बाद राजनीति में कदम रखा था और जयललिता की जयंती पर 24 फरवरी को एमजीआर अम्मा दीपा पेरावई की शुरुआत की थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com