तमिल एक्टर रजनीकांत (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
तमिलनाडु के तमाम शहरों में पिछले कुछ दिनों में हुई लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए जिसके बाद राजधानी चेन्नई के तो तमाम इलाके पानी में डूब गए। राहत के लिए सेना भी बुलाई गई और हजारों की संख्या में लोग बेघर ही नहीं हो गए बल्कि खाने को भी मोहताज हो गए। ऐसे में सिल्वर स्क्रीन पर लोगों का मनोरंजन करने वाले तमाम सितारों ने अपने खजाने खोल दिए हैं और मदद के लिए अपनी ओर से जो बन सका किया।
उल्लेखनीय है कि इस बाढ़ की वजह से जहां तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने 12 दिसंबर को अपना जन्म दिन नहीं मनाने का फैसला किया है, वहीं दिलीप कुमार ने पहले ही इसी वजह से अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया।
गौरतलब है कि रजनीकांत के प्रशंसक हर साल काफी भव्य तरीके से उनका जन्म दिन मनाते हैं, प्रार्थना करते हैं और जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटते हैं। वह फिलहाल अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘काबली’ की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वे एक गैंगेस्टर की भूमिका निभा रहे हैं।
आइए देखें किस कलाकार ने चेन्नई बाढ़ प्रभावितों के लिे कितना दान दिया -
रजनीकांत : 10 करोड़
विजय : 5 करोड़
शाहरूख़ ख़ान : 1 करोड़
ऋतिक रोशन : 25 लाख
राघवा लॉरेंस : 1 करोड़
ए आर रहमान : 25 लाख
अल्लू अर्जुन : 25 लाख
सूर्या : 25 लाख
प्रभास : 15 लाख
जूनियर एनटीआर : 10 लाख
महेश बाबू : 10 लाख
ए आर मुरुगादोस : 10 लाख
प्रेम : 10 लाख
धनुष : 5 लाख
रवि तेजा : 5 लाख
कल्याण राम : 5 लाख
हंसिका मोटवानी :15 लाख

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
तमिलनाडु, चेन्नई, बाढ़, तमिल सितारे, रजनीकांत, सितारों की मदद, Tamil Nadu, Chennai Floods, Tamil Actors, Rajnikant, Help By Stars