पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
चंडीगढ़:
चंडीगढ़ के उस पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है जिसने खुद के बाइक चलाते हुए फोन पर बात करने का वीडियो बनाने को लेकर एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया. हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह द्वारा एक स्थानीय व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया है. बाइक चलाते समय उसने कथित तौर पर हेलमेट नहीं पहन रखा था. जब एक स्थानीय व्यक्ति ने उससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने की बात की तो पुलिसकर्मी ने उसे कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए यह वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया था.
चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (यातायात) शशांक आनंद ने कहा कि हेड कांस्टेबल को इस दुर्व्यवहार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने के लिए हेड कांस्टेबल का चालान काटा गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए यह वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया था.
-@IG_CHANDIGARH -DGP Chandigarh Tejinder LUTHRA ji if video in this tweet is true plz suspend this police official for assaulting a Citizen pic.twitter.com/39F5T0n3vY
— Manish Tewari (@ManishTewari) September 9, 2017
चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (यातायात) शशांक आनंद ने कहा कि हेड कांस्टेबल को इस दुर्व्यवहार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने के लिए हेड कांस्टेबल का चालान काटा गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं