UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश में COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण अप्रैल और मई में होने वाली कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. आयोग के आधिकारिक बयान के अनुसार, रोजगार भविष्य निधि संगठन (EPFO) परीक्षा 2020, सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2020 इंटरव्यू, और कई अन्य भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है.
बता दें, आयोग ने अभी के लिए परीक्षाएं और इंटरव्यू आयोजित नहीं करने का फैसला किया है. आइए जानते हैं यूपीएससी ने किन- किन परीक्षाओं का रद्द और स्थगित किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
UPSC EPFO परीक्षा स्थगित
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि UPSC EPFO लिखित परीक्षा 2020, जो पहले 9 मई को आयोजित होने वाली थी, अभी के लिए परीक्षा का स्थगित कर दिया गया है.
UPSC IES और ISS परीक्षा स्थगित
भारतीय आर्थिक सेवा (IES) या भारतीय सांख्यिकीय सेवा परीक्षा (ISS) 2020 के इंटरव्यू जो 20 से 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले थे, उन्हें अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.
UPSC 2020 IAS Interview
UPSC ने IAS परीक्षा 2020 के लिए इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है. UPSC इंटरव्यू 26 अप्रैल से 18 जून तक निर्धारित किए गए थे. नई UPSC इंटरव्यू की रिवाइज्ड तारीखें बाद में जारी की जाएंगी.
यहां देख सकते हैं रिवाइज्ड तारीखें
यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिवाइज्ड शेड्यूल जारी करेगा. आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले नए शेड्यूल के बारे में नोटिस दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं