UP NEET UG Counselling 2024: डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (DMET), उत्तर प्रदेश ने नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 20 अगस्त से शुरू कर दी है. इच्छुक कैंडिडेट्स यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से अप्लाई करें. यूपी नीट काउंसलिंग 2024 रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपये है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को कई तरह के डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी. इसमें 10वीं, 12वीं की मार्कशीट के साथ सर्टिफिकेट, यूपी नेट, नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड, नीट यूजी 2024 रिजल्ट, नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, डोमेसाइल सर्टिफिकेट और दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि शामिल हैं.
यूपी नीट यूजी 2024 सीट आवंटन रिजल्ट
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक किया जा सकता है. इसके बाद चॉइस फिलिंग शुरू होगी. यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 24 अगस्त से 29 अगस्त 2024 तक चलेगी. यूपी नीट यूजी 2024 सीट आवंटन रिजल्ट 30 अगस्त 2024 को जारी होगी. वहीं एडमिशन की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी, जिसे 5 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा.
UGC NET 2024: नेट परीक्षा कल से शुरू, 9 बजे की परीक्षा के लिए 7 बजे पहुंचे केंद्र पर, निर्देश जारी
NIRF Ranking 2024 में यूपी के टॉप मेडिकल कॉलेज
पिछले दिनों भारत सरकार द्वारा एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 की घोषणा की गई है. NIRF Ranking 2024 की टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेज शामिल हैं.
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI)
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU)
जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं