विज्ञापन

राजस्थान के 15 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की एक हजार से ज्यादा सीटें खाली, ये है वजह

Medical Seats Vacant in Rajasthan: राजस्थान में तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद भी एक हजार से ज्यादा मेडिकल सीटें खाली रह गईं, नियमों में हुए बदलाव को इसके पीछे की वजह माना जा रहा है.

राजस्थान के 15 मेडिकल कॉलेजों में MBBS की एक हजार से ज्यादा सीटें खाली, ये है वजह
NEET UG काउसलिंग के बाद राजस्थान में खाली रह गईं सीटें

नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड पूरे हो चुके हैं और छात्रों ने अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन भी ले लिया है. हालांकि राजस्थान के कई ऐसे कॉलेज हैं, जहां अब तक MBBS की सभी सीटें नहीं भर पाई हैं. राजस्थान के 15 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 1,039 सीटें अब भी खाली हैं. इसके पीछे MBBS काउंसलिंग के नए नियमों पर विवाद को बताया जा रहा है. नियमों में बदलाव को खाली सीटों की वजह बताया गया है.  इस बार राजस्थान में एमबीबीएस की कुल 7533 सीटों में से 86.2 प्रतिशत सीटें अलॉट हुई हैं. 

क्यों खाली रह गईं इतनी सीटें?

राजस्थान में कुल 1,039 खाली सीटों में से सबसे ज्यादा 731 सीटें जनरल कैटेगरी की हैं. इसके बाद प्राइवेट मैनेजमेंट कैटेगरी की 308 सीटें खाली रह गई हैं. इसके पीछे की वजह के बारे में बताएं तो तीसरे और आखिरी राउंड में दूसरे राज्यों के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राजस्थान में आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया, जिसके चलते सभी सीटें नहीं भर पाईं. अब खाली सीटों को लेकर प्राइवेट कॉलेजों और काउंसलिंग बोर्ड के बीच विवाद भी शुरू हो गया है. काउंसलिंग बोर्ड का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश और राज्य की आरक्षण नीति के अनुसार ही नियमों का पालन किया गया. 

15 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का आखिरी दौर खत्म हो चुका है. राजस्थान काउंसलिंग कमेटी की तरफ से बताया गया है कि जिन छात्रों को जो कॉलेज अलॉट हुए हैं, उन्हें 15 अक्टूबर तक वहां रिपोर्ट और ज्वाइन करना होगा. अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. तय वक्त पर रिपोर्ट नहीं करने पर एडमिशन मिलने में परेशानी हो सकती है. 

दिया जाएगा आखिरी मौका

तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद खाली सीटों को भरने के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू होगा. इसमें उन छात्रों को मौका दिया जाता है, जिन्हें कम कट-ऑफ के चलते काउंसलिंग में एडमिशन नहीं मिल पाया. स्ट्रे वैकेंसी राउंड में मिलने वाली सीट को लेना अनिवार्य होता है, ऐसे नहीं करने पर जुर्माना वसूला जाता है. राजस्थान में 15 अक्टूबर के बाद ये राउंड शुरू हो सकता है.

यह भी पढ़ें | यूपी बोर्ड परीक्षाएं 20 दिन में होंगी खत्म, CBSE भी जल्दी शुरू कर सकता है एग्जाम

यह भी पढ़ें | हंसराज कॉलेज और JNU से पढ़ाई, UPSC टॉपर रहे तेज तर्रार IAS दीपक रावत की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Medical Seat Vacant, Medical Seats Vacant In Rajasthan, NEET UG Counselling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com