विज्ञापन

MBBS-BDS की 11 हजार से ज्यादा सीटें खाली, NEET UG राउंड-2 काउंसलिंग शुरू

NEET UG Round 2 Vacant Seats MBBS BDS: नीट यूजी देने वाले जिन छात्रों को पहले राउंट में सीट नहीं मिल पाई, उनके लिए अब काउंसलिंग के दूसरे राउंड में सीट पाने का अच्छा मौका है. 8 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

MBBS-BDS की 11 हजार से ज्यादा सीटें खाली, NEET UG राउंड-2 काउंसलिंग शुरू
नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग शुरू, हजारों सीटें खाली

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से आयोजित ऑल इंडिया 15% कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग राउंड-2 की शुरुआत हो चुकी है. इसमें 34 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के ऑल इंडिया कोटा की 9870 MBBS सीटें खाली हैं. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने एमसीसी की तरफ से 3 सितंबर को जारी की गई क्लियर वैकेंसी लिस्ट का विश्लेषण कर बताया कि काउंसलिंग राउंड-2 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी-नर्सिंग की कुल 11302 सीटें खाली हैं, यानी नीट यूजी पास छात्रों के पास अब भी अच्छे कॉलेज में सीट पाने का बड़ा मौका है. 

कहां कितनी सीटें हैं खाली?

  • MBBS सीटों की संख्या - 9870
  • BDS सीटों की संख्या - 1121 
  • बीएससी नर्सिंग सीटों की संख्या - 311

MBBS सीटों की राज्यवार संख्या

तमिलनाडु - 2248 
कर्नाटक - 1345 
महाराष्ट्र - 1301 
उत्तर प्रदेश - 511 
राजस्थान - 404 
तेलंगाना - 424 
हरियाणा - 245 
आंध्र प्रदेश - 244

रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग शुरू

देव शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और राउंड-2 का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है-

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 8 सितंबर तक 
  • चॉइस फिलिंग: 9 सितंबर तक 
  • चॉइस लॉकिंग: 8 सितंबर सुबह 10 बजे से 
  • सीट आवंटन का रिजल्ट: 11 सितंबर 
  • रिपोर्टिंग और जॉइनिंग: 12 सितंबर से 18 सितंबर के बीच

रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें ये बातें

राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें नए सिरे से चॉइस-फिलिंग करनी होगी. काउंसलिंग प्रक्रिया में पहली बार रजिस्ट्रेशन करा रहे छात्र रजिस्ट्रेशन से पहले काउंसलिंग-ब्रोशर में दिए गए फ्रिक्वेंटली आस्कड क्वेश्चंस यानी FAQs को ध्यानपूर्वक पढ़ें, रिफंडेबल और नॉन रिफंडेबल राशियों को समझें. काउंसलिंग-प्रक्रिया में सम्मिलित होने हेतु इनफॉर्मेशन बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार रिफंडेबल और  नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन अमाउंट ये है- 

1.जनरल और EWS कैटेगरी

  • नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस - ₹1000 
  • रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस - ₹10000 

2.ओबीसी-एनसीएल, एससी,एसटी और दिव्यांग कैटेगरी

  • नॉन रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस- ₹500 
  • रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस - ₹5000 

डीम्ड-यूनिवर्सिटी

सभी कैटिगरी के छात्रों के लिए -

  • नॉन रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस - ₹5000 
  • रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस - ₹200000

ये भी पढ़ें - BPSC 72वीं परीक्षा पर आया नया अपडेट, DSP के पद घटे, अब 1,187 पदों पर होगी भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Ug Round 2 Counselling, NEET UG Round 2 Counselling Process, Neet Ug Seats, NEET UG Counselling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com