मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 12वीं क्लास के स्पेशल एग्जाम्स के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. ये स्पेशल परीक्षा कोविड-19 संक्रमित और दिव्यांग छात्रों के लिए आयोजित की जाएंगी. परीक्षाएं 17 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी. ये स्पेशल एग्जाम उन छात्रों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं, जो जून में परीक्षाओं के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण का शिकार हो गए थे और इसकी वजह से परीक्षा नहीं दे पाए थे.
MP Board Special Exam Schedule
इन स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा केंद्रों को हर दिन परीक्षा के शेड्यूल के हिसाब से सैनिटाइज किया जाएगा. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजर, साबुन उपलब्ध कराए जाएंगे. छात्रों को पानी पीने के लिए डिस्पोजेबल गिलास उपलब्ध कराए जाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को और सभी स्टाफ मेंबर्स को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. सभी को सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना होगा. परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी और अगर किसी छात्र में बुखार पाया गया, तो उचित कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे.
बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी किया है, जिनका मूल्यांकन हो गया था. 10वीं क्लास का रिजल्ट 4 जुलाई को जारी किया गया था, जबकि 12वीं क्लास का रिजल्ट 27 जुलाई को जारी हुआ था. 62.84 स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा में पास हुए, जबकि 12वीं क्लास का पास प्रतिशत 68.81 फीसदी रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं