विज्ञापन

MP Board 2nd Exam 2026: MP बोर्ड सेकेंड एग्जाम के लिए आज लास्ट डेट, अभी भरें फॉर्म नहीं तो साल भर का इंतजार करना पड़ेगा

Mp Board 2nd Exam 2026: एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद नंबर सुधारने या फेल सब्जेक्ट पास करने का आज आखिरी मौका है. सेकेंड एग्जाम के लिए आज ही आवेदन करें नहीं तो फिर साल भर इंतजार करना पड़ेगा.

MP Board 2nd Exam 2026: MP बोर्ड सेकेंड एग्जाम के लिए आज लास्ट डेट, अभी भरें फॉर्म नहीं तो साल भर का इंतजार करना पड़ेगा
बोर्ड के मुताबिक 10वीं के पेपर 7 मई से 19 मई तक चलेंगे.

MP Board 10th 12th Second Exam Apply: एमपी बोर्ड का रिजल्ट आ चुका है और इसके साथ ही कई छात्रों के चेहरे उतर गए हैं. किसी के नंबर उम्मीद से कम आए हैं तो कोई किसी एक सब्जेक्ट में अटक गया है. ऐसे में आज का दिन उनके लिए बहुत अहम है क्योंकि सेकंड यानी इम्प्रूवमेंट एग्जाम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज ही है. जो छात्र अपने नंबर सुधारना चाहते हैं या फेल हुए विषय को दोबारा देना चाहते हैं, उनके पास यही मौका है. अगर आज फॉर्म नहीं भरा तो फिर साल भर इंतजार करना पड़ सकता है, इसलिए बिना देरी किए तुरंत आवेदन करना जरूरी है.

कब होंगे एग्जाम

बोर्ड के मुताबिक 10वीं के पेपर 7 मई से 19 मई तक चलेंगे. वहीं 12वीं के एग्जाम 7 मई से 25 मई तक होंगे. सभी पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगे.

कैसे करें आवेदन

  • फॉर्म भरना आसान है.
  • ऑनलाइन जाकर रोल नंबर डालिए,
  • अपने सब्जेक्ट चुनिए और फीस जमा कर दीजिए.
  • ध्यान रहे, बिना फीस के फॉर्म पूरा नहीं माना जाएगा, इसलिए ये स्टेप मिस न करें.

किसके लिए है ये मौका

ये मौका उन छात्रों के लिए है जो किसी सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए हैं या फिर अपने नंबर और बेहतर करना चाहते हैं. यानी पास हों या फेल, दोनों के लिए ये चांस खुला है.

फीस भी साफ है, एक सब्जेक्ट के लिए 500 रुपये, दो के लिए 1000 रुपये, तीन या चार के लिए 1500 रुपये और चार से ज्यादा के लिए 2000 रुपये देने होंगे. बोर्ड ने ये भी साफ कर दिया है कि अब अलग से सप्लीमेंट्री जैसा कुछ नहीं होगा, यही एग्जाम आपका दूसरा मौका है.

यह भी पढ़ेंSchool Timing Change: देश के कई राज्यों में बदला स्कूलों का समय, कहीं छुट्टियां तो कहीं 'वॉटर बेल' लागू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com