MP Topper 2026 Class 10: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बुधवार 15 अप्रैल 2026 को 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया. जिसमें ग्वालियर के अनमोल गोयल को बड़ी सफलता मिली. अनमोल ने स्टेट में चौथा स्थान हासिल किया है. उसे 500 में से 496 अंक मिले हैं. अनमोल की इस सफलता पर उनके शिक्षक हैरान नहीं हैं, उनका कहना है कि हमें पहले से ही पता था कि अनमोल का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा. वहीं, अनमोल अपनी सफलता से काफी खुश हैं, इसका श्रेय वे अपने शिक्षकों और परिजनों को देते हैं.
चिन्मय हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य विनीता चौहान ने अनमोल गोयल की सफलता को लेकर कहा कि इसे लेकर हम पहले से आशान्वित थे, वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है. हमें पता था कि उसका नाम मेरिट लिस्ट में आएगा. वहीं अनमोल के माता-पिता भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अनमोल खुद ही पढ़ाई करता है, उसे कभी कुछ कहने की जरूरत नहीं पड़ती. हमें उम्मीद थी कि उसका परीक्षा परिणाम अच्छा ही रहेगा.
इस तरह पाई सफलता
अनमोल ने कहा कि उसने स्कूल में पढ़ाए गए विषयों का नियमित रिवीजन किया और निरंतर अभ्यास करता रहा. शिक्षकों द्वारा समय-समय पर दिए गए टिप्स को याद रखा. उसकी बहनों ने भी हमेशा उसका मार्गदर्शन किया है. इन सबके प्रयास और माता-पिता के मोटिवेशन से ही वह प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर सका. अनमोल ने कहा कि यह खबर प्रिंसिपल मैम ने दी थी, जिसके बाद उसने घर पर सभी को बताया और फिर स्कूल जाकर शिक्षकों का आभार जताया.

माता-पतिा बोले- उसमें पढ़ने की लगन
अनमोल के पिता प्रवीण गोयल व्यापारी हैं और मां श्रद्धा गोयल गृहिणी हैं. दोनों अपने बेटे की सफलता से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि अनमोल शुरू से ही मेधावी है, स्कूल में हमेशा टॉपर रहा है. उसे पढ़ने की लगन है, इसलिए कभी उससे पढ़ाई के लिए कहना नहीं पड़ा. उसकी बड़ी बहनें लगातार उसका मार्गदर्शन करती रही हैं.
वह हमेशा टॉप करता है
चिन्मय हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य विनीता चौहान का कहना है कि अनमोल का मेरिट में आना हम सभी के लिए कोई चौंकाने वाली बात नहीं है. सभी को पहले से अंदाजा था कि वह मेरिट में जरूर आएगा. वह हमेशा टॉप करता है. उसकी लगन और समझने की क्षमता शानदार है. उसकी सफलता पर हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं