MHT CET 2024 Exam Dates Revised: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने महाराष्ट्र सीईटी 2024 परीक्षा को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है. यह नोटिस महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तिथियों को लेकर जारी किया है. सेल ने महाराष्ट्र सीईटी (MHT CET 2024) परीक्षा तिथियों को संशोधित कर दिया है. यह संशोधन पीसीबी ग्रुप और पीसीएम ग्रुप परीक्षा तिथियों में किया गया है. नोटिस के अनुसार एमएचटी सीईटी पीसीबी ग्रुप की परीक्षाएं 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल 2024 को जबकि एमएचटी सीईटी पीसीएम ग्रुप की परीक्षाएं 2, 3, 4, 9, 10, 11, 15, 16 और 17 मई 2024 को ली जाएंगी. होंगी. जिन उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर नोटिस पढ़ सकते हैं.
CBSE बोर्ड परीक्षाओं के बीच बड़ा फैसला, सभी स्कूलों को दिशानिर्देश जारी, 1 अप्रैल से लागू होगा नियम
बीएड और एलएलबी की भी तिथि बदली
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने अन्य दूसरे कोर्सों के लिए परीक्षा की तिथि संशोदित की है. महाराष्ट्र एएसी सीईटी परीक्षा अब 12 मई को होगी, वहीं महाराष्ट्र बीए/ बीएससी , बीएड (चार वर्षीय इंटिग्रेटेड कोर्स)-सीईटी और महाराष्ट्र एलएलही 5 वर्षीय सीईटी (पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड कोर्स) का आयोजन 18 मई को किया जाएगा.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
नर्सिंग सीईटी परीक्षा 24 मई को
महाराष्ट्र नर्सिंग सीईटी परीक्षा 24 और 25 मई 2024 को जबकि महाराष्ट्र बीएचएमसीटी सीईटी परीक्षा 22 मई को होगी. इसके अलावा महाराष्ट्र बीबीसीए/ बीबीए/ बीएमएस/ बीबीएमसीई की परीक्षा 27 से 29 मई 2024 को होगी.
IIT बॉम्बे की प्लेसमेंट में भारी गिरावट, 36% स्टूडेंट को अब तक नहीं मिले नौकरी के ऑफर
महाराष्ट्र सीईटी 2024 परीक्षा की तारीख रीवाइज्ड | How to download MHT CET 2024 Revised Dates
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध संशोधित शेड्यूल नोटिस पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार परीक्षाओं की संशोधित तिथियां देख सकते हैं.
तारीखें जांचें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं