JEE Main 2022 Session 1 Result update: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई मेन 2022 सत्र 1 के परिणाम रविवार, 10 जुलाई 2022 तक घोषित होने की संभावना है. हालांकि, परिणाम जारी होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जो उम्मीदवार जेईई मेन 2022 सत्र 1 रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें. उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर उल्लिखित पंजीकरण / रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना जेईई मेन रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने में सक्षम होंगे. जेईई मेन 2022 सत्र 1 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑनलाइन nta.nic.in. से डाउनलोड कर सकेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जेईई मेन 2022 रिजल्ट के बाद क्या?
जेईई मेन के रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आईआईटी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे. चयनित उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग में भाग लेने के लिए एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों के लिए आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है. एनटीए जेईई मेन्स परिणाम में अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग के लिए 75 प्रतिशत और एससी / एससी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 65 प्रतिशत है.
JEE Main 2022 Session 1 Result: कैसे डाउनलोड करें?
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- 'JEE Main 2022 Session 1 Result download' लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा कोड और अन्य विवरण दर्ज करें.
- जेईई मेन 2022 सेशन 1 रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा.
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई मेन 2022 सत्र 1 परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य में उपयोग करने के लिए सुरक्षित रख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं