JEE Main 2022 Result Updates: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन सत्र 1 के परिणाम की घोषणा कल 9 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर करने की उम्मीद है. जेईई मेन सत्र 1 परिणाम 2022 पेपर 1 (ई और बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्च और बीप्लानिंग) दोनों के लिए घोषित किया जाएगा. जेईई मेन्स परिणाम 2022 के साथ, एनटीए जेईई मेन 2022 कट-ऑफ और ऑल इंडिया रैंक को भी जारी करेगा. उम्मीदवारों को स्कोर डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि या आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी.
एनटीए ने बुधवार, 6 जुलाई को जेईई मेन पेपर 1 (बीई और बीटेक) की अंतिम आंसर-की जारी की है, जो पहले जारी अनंतिम आंसर-की पर प्राप्त शिकायतों पर विचार करके तैयार की गई थी. इस बीच, एनटीए ने जेईई मेन सत्र 2 के लिए पंजीकरण लिंक भी फिर से खोल दिया है. उम्मीदवार अब 9 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. जेईई मेन सत्र 2 21 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 के बीच आयोजित होने वाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जेईई मेन सत्र 1 के लिए क्वालिफाइ अंक
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को जेईई मेन 2022 को पास करने के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक लाने होंगे. वहीं एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए, उन्हें कुल मिलाकर न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं