विज्ञापन

IPS अदिति सिंह की शादी, कौन हैं दूल्हा IAS विवेक आर्य, जिनके लिए हिमाचल छोड़ हरियाणा आईं

 IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. विवेक के लिए अदिति ने हिमाचल से हरियाणा कैडर में ट्रांसफर कराया था. जानें इस खूबसूरत प्रशासनिक जोड़ी, उनकी रैंक और शादी के कार्यक्रमों की पूरी डिटेल.

IPS अदिति सिंह की शादी, कौन हैं दूल्हा IAS विवेक आर्य, जिनके लिए हिमाचल छोड़ हरियाणा आईं
ips aditi singh marriage ias vivek arya wedding himachal to haryana cadre transfer
  • आईपीएस अदिति सिंह और आईएएस विवेक आर्य दोनों 2021 बैच के अधिकारी हैं और हरियाणा कैडर में तैनात हैं
  • अदिति सिंह ने विवेक आर्य से विवाह के आधार पर हिमाचल प्रदेश से हरियाणा में इंटर-कैडर तबादला करवाया था
  • शादी के कार्यक्रम हरियाणा के भिवानी जिले के बाढड़ा में 10 से 13 नवंबर तक आयोजित किए गए थे

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की चर्चित अधिकारी अदिति सिंह विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं. उनकी शादी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी विवेक आर्य से हो रही है. दोनों साल 2021 बैच के क्रमशः आईपीएस और आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में हरियाणा कैडर में तैनात हैं. विवेक आर्य से विवाह के आधार पर अदिति सिंह ने हिमाचल प्रदेश से हरियाणा में अपना इंटर-कैडर तबादला करवाया था.  दोनों एक ही बैच के अफसर होने के कारण यह माना जा रहा है क‍ि इनकी दोस्‍ती LBSNAA  में ट्रेन‍िंग के दौरान हुई, जो बाद में शादी में बदल गई.

हर‍ियाणा के पंचकूला में तैनात

आईपीएस अदिति सिंह और आईएएस विवेक आर्य वर्तमान में हरियाणा के पंचकूला में तैनात हैं. अदिति सिंह को जुलाई 2026 में पंचकूला के डीसीपी (DCP) पद पर नियुक्त किया गया था, जबकि आईएएस अधिकारी विवेक आर्य पंचकूला में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं. विवेक आर्य से शादी के आधार पर आईपीएस अदिति सिंह का हिमाचल प्रदेश कैडर से हरियाणा में तबादला 10 अप्रैल 2026 को हुआ था.  

Latest and Breaking News on NDTV

अदिति सिंह और विवेक आर्य की शादी का कार्ड

सोशल मीडिया पर आईएएस विवेक आर्य और आईपीएस अदिति सिंह की शादी का कार्ड भी खूब वायरल हो रहा है. वायरल कार्ड के अनुसार, 10 नवंबर को हल्दी-बान की रस्म निभाई गई है. इसके बाद 12 नवंबर को प्रीतिभोज, लगन-तिलक व संगीत और 13 नवंबर को घुड़चढ़ी की रस्म संपन्न हुई. शादी हरियाणा के भिवानी जिले के बाढड़ा में आयोजित हो रही है. 

आईएएस विवेक आर्य कौन हैं?

बता दें कि पंचकूला के एडीसी आईएएस अधिकारी विवेक आर्य मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गोपी गांव के रहने वाले हैं. बाढड़ा में उनके परिवार का खाद-बीज का व्यवसाय है. उनके पिता वीरेंद्र सिंह आर्य का स्पेयर पार्ट्स का बिजनेस है. विवेक आर्य ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में अखिल भारतीय स्तर पर 54वीं रैंक हासिल की थी.  

ips aditi singh marriage ias vivek arya wedding himachal to haryana cadre transfer

आईपीएस अदिति सिंह कौन हैं?

वहीं, आईपीएस अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के मेरठ की शिवलोकपुरी (कंकरखेड़ा) की रहने वाली हैं. उनके पिता डॉ. संजीत सिंह एमडी फिजिशियन हैं और मां ज्योति सिंह कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं. अदिति सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में अखिल भारतीय स्तर पर 679वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया था.

यह भी पढ़ें- IAS परी बिश्नोई गृहप्रवेश: भावुक हुए पत‍ि भव्य बिश्नोई, VIDEO में बेटी वेदा संग दिखा पूरा परिवार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, IAS, Marriage, Harayana, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com