GATE 2024 Admit Card Release: गेट 2024 यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी में जुटे लाखों उम्मीदवारों के लिए लेटेस्ट अपडेट. आईआईसी बैंगलोर (IISc Bangalore) आज यानी 4 जनवरी को गेट 2024 एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. पहले एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से एडमिट कार्ड को जारी नहीं किया जा सका. ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि आईआईएससी द्वारा गेट 2024 एडमिट आज जारी कर दिए जाएंगे. एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद इन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे. गेट 2024 एडमिट कार्ड रिलीज प्रोसेस में हुई देरी के संबंध में संस्थान द्वारा कोई आधिकारिक सूचना अब तक जारी नहीं की गई है.
GATE 2024: गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर अपने परीक्षा केंद्रों, शहरों, पेपर की डेट और तारीख के साथ एग्जाम डे गाइडलाइन्स को देख सकते हैं. गेट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को गेट 2024 एडमिट कार्ड की रंगीन प्रिंटआउट के साथ एक वैलिड फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंद लाइसेंस या पेन कार्ड को लेकर जाना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस साल गेट परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाना है. शेड्यूल के मुताबिक यह परीक्षा फरवरी की 3,4, 10 और 11 तारीखों को होगी. गेट परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक वहीं दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से साम 5.30 बजे तक चलेगी. गेट परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी.
GATE 2024: महत्वपूर्ण तारीखें
गेट 2024 परीक्षा की तारीखः 3,4, 10 और 11 फरवरी 2024
कैंडिडेट्स रेस्पांस पोर्टल पर उपलब्ध होगा: 16 फरवरी 2024
गेट 2024 आंसर-की जारी होने की तारीख: 21 फरवरी 2024
आंसर-की चैलेंज जमा करने की तिथि: 22 से 25 फरवरी 2024 तक
गेट 2024 रिजल्ट: 16 मार्च 2024
स्कोरकार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध: 23 मार्च 2024
GATE 2024: क्या गेट परीक्षा आईआईटी जेईई से भी कठिन है, अगर हां तो भला क्यों?
गेट 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें | How To Download GATE 2024 Admit Card?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर गेट एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें.
लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
अब एडमिट कार्ड पर अपनी नाम, एग्जाम डेट और गाइडलाइन्स आदि चेक करें.
इसके बाद गेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर इसकी हार्ड कॉपी निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं