GATE 2024 Admit Card: आज गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. गेट 2024 एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को इनरॉलमेंट आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा. एग्जाम वाले दिन परीक्षार्थियों को गेट 2024 एडमिट कार्ड की रंगीन प्रिंटआइट के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर जाना होगा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर (IISC,Bengaluru) द्वारा गेट 2024 परीक्षा का आयोजन 3, 4, 10 और 11 फरवरी को किया जाएगा. यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी. गेट 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे है. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है.
गेट परीक्षा को लेकर अक्सर यह सवाल किया जाता है, क्या गेट परीक्षा आईआईटी जेईई परीक्षा से कठिन होती है? तो इसका जवाब है हां, गेट की परीक्षा थोड़ी टफ है क्योंकि यह पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएट लेवल की प्रवेश परीक्षा है. आईआईटी जेईई का आयोजन बी.टेक कॉलेजों में प्रवेश के लिए किया जाता है जबकि गेट का आयोजन इंजीनयरिंग की मास्टर डिग्री यानी एम.टेक कॉलेजों में प्रवेश के लिए किया जाता है. इसलिए इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर पीजी लेवल का होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
GATE 2024: कितनी है आपकी गेट परीक्षा की तैयारी? इस लिंक से करें टेस्ट
गेट मॉक टेस्ट 2024 लिंक
अगर आप भी गेट परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और यह आपका पहला अटेम्पट है तो आपको बता दें कि आईआईएससी बैंगलोर ने अपनी आधिकारिक साइट पर गेट मॉक टेस्ट 2024 लिंक एक्टिव किया है. इस मॉक टेस्ट में भाग लेकर आप अपनी गेट परीक्षा की तैयारी को जांच सकते हैं. इससे गेट एग्जाम की प्रैक्टिस भी हो जाएगी.
गेट 2024 के बड़े बदलाव
इस साल गेट एग्जाम को लेकर कई बड़े बदलाव की घोषणा की गई है. इसमें एक गेट 2024 एप्लीकेशन फीस में वृद्धि , दूसरा गेट परीक्षा में एक और पेपर को शामिल किया जाना है. अब तक गेट परीक्षा 29 पेपरों के लिए होती थी, लेकिन इस बार यह परीक्षा 30 पेपरों के लिए होगी. इस साल से एक और पेपर को गेट में शामिल किया गया है. आईआईएससी बैंगलोर ने डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Data Science and Artificial Intelligence) का पेपर शामिल किया है. जो उम्मीदवार गेट 2024 परीक्षा देने जा रहे हैं, वे डिटेल्ड एग्जाम पैटर्न और सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. इस साल गेट को लेकर एक और बदलाव किया गया है. गेट परीक्षा 2024 भारत के बाहर आयोजित नहीं की जाएगी.
गेट एग्जाम पास करने के फायदे
गेट के माध्यम से सार्वजनिक उपक्रमों में भर्ती की जाती है. भविष्य में होने वाली भर्ती या प्रवेश प्रक्रिया में गेट 2024 एडमिट कार्ड की जरूरत पड़ती है. इस साल एनपीसीआईएल ( NPCIL), एनएमडीसी (NMDC) और बार्क (BARC) ने गेट 2024 के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इसलिए गेट 2024 एडमिट कार्ड को अंतिम भर्ती प्रक्रिया तक सुरक्षित रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं