Delhi School reopening: राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर आज फैसला आ सकता है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की हो रही बैठक में दिल्ली के स्कूलों को फिर से खोलने की सिफारिश सरकार द्वारा की जाएगी. ये बैठक उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में चल रही है और इस वर्चुअल बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं. कोरोना के मद्देनज़र दिल्ली की मौजूदा स्थिति पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी और लंबे समय से बंद पड़े दिल्ली के स्कूलों को खोलने की सिफारिश सरकार की ओर से की जाएगी.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को इस बैठक की जानकारी देते हुए कहा था कि क्योंकि बच्चों के सामाजिक और भावनात्मक कल्याण को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए ये जरूरी हो गया है. सिसोदिया ने जोर देते हुए कहा था कि ऑनलाइन शिक्षा कभी भी ऑफलाइन शिक्षा की जगह नहीं ले सकती. सरकार ने स्कूलों को उस समय बंद कर दिया था. जब ये बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं था, लेकिन अब अत्यधिक सावधानी छात्रों को नुकसान पहुंचा रही है. महामारी के कारण स्कूल बंद होने से न केवल उनकी पढ़ाई बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा है. कोविड के दौरान, हमारी प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा थी. लेकिन अब विभिन्न शोधों में पाया गया है कि कोविड बच्चों के लिए बहुत हानिकारक नहीं है, इसलिए स्कूलों को फिर से खोलना अहम है और अब परीक्षाएं तथा संबंधित तैयारियों का भी समय है.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोविड-19 की स्थिति में सुधार के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार-विमर्श के लिए आज बैठक बुलाई है. बैठक के एजेंडे में स्कूलों को फिर से खोलने का मुद्दा भी शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं