राजधानी के व्यापारियों ने डीडीएमए की बैठक से पहले बुधवार को उपराज्यपाल को पत्र लिखकर सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने और दुकानें खोलने संबंधी सम-विषम योजना खत्म करने की मांग की. कोविड-19 संबंधी मुद्दों पर निर्णय लेने वाली राजधानी की सर्वोच्च संस्था दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए ) की गुरुवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल के नेतृत्व में बैठक होगी, जिसमें कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अपने पत्र में उपराज्यपाल से दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों के मद्देनजर इससे संबंधित प्रतिबंधों में ढील देने की अपील की है. कैट महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रतिबंधों के कारण राजधानी में पिछले 25 दिनों में खुदरा कारोबार बहुत अधिक प्रभावित हुआ है.
दिल्ली में अभी नहीं हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव से सहमत नहीं LG
खंडेलवाल ने पत्र में कहा है, ‘‘उन लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होनी चाहिए, जिन्होंने टीके नहीं लिए हैं, लेकिन दूसरी ओर सम-विषम प्रणाली और सप्ताहांत लॉकडाउन को खत्म कर देना चाहिए.''
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) अध्यक्ष बृजेश गोयल ने भी बुधवार को बैजल को एक ज्ञापन दिया, जिसमें कारोबारियों के लिए जारी प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की मांग की गई है.
गोयल ने गुरुवार को होने वाली डीडीएमए की बैठक में कारोबारियों की मांग पर विचार करने की उपराज्यपाल से अपील करते हुए कहा है, ‘‘राजधानी में सप्ताहांत कर्फ्यू और दुकानों पर जारी सम-विषम प्रतिबंधों के कारण करीब 20 लाख कारोबारी परेशान हैं, जबकि राजधानी में कोविड-19 के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है.''
Video : दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाने के लिए केजरीवाल सरकार ने भेजा उप राज्यपाल को प्रस्ताव
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं