विज्ञापन

JEE Main Syllabus 2027: जेईई मेन परीक्षा का सिलेबस जारी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के टॉपिक्स की लिस्ट देखे

NTA ने JEE Main 2027 परीक्षा का आधिकारिक सिलेबस जारी कर दिया है. पेपर 1 (B.Tech) के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के सभी महत्वपूर्ण चैप्टर्स और पीडीएफ डाउनलोड करने का तरीका यहां जानें.

JEE Main Syllabus 2027: जेईई मेन परीक्षा का सिलेबस जारी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के टॉपिक्स की लिस्ट देखे
भविष्य में पढ़ाई के दौरान उपयोग करने के लिए इस पीडीएफ को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें.

JEE Main Syllabus 2027 OUT : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का डिटेल्ड और ऑफिशियल सिलेबस (पाठ्यक्रम) जारी कर दिया है. एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर पूरा सिलेबस देख सकते हैं और इसका पीडीएफ (PDF) भी डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि यह सिलेबस पेपर 1 (B.E/B.Tech), पेपर 2A (B.Arch) और पेपर 2B (B.Planning) तीनों के लिए जारी किया गया है. बीटेक (B.Tech) के लिए पेपर 1 देने वाले छात्रों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स सब्जेक्ट्स की तैयारी करनी होगी. तो चलिए जानते हैं कैसे डाउनलोड करें पीडीएफ और सिलेबस की पूरी लिस्ट.

जेईई मेन 2027 का सिलेबस कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए 'JEE Main 2027 Syllabus' के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • आपके सामने सब्जेक्टवाइज सिलेबस का पीडीएफ खुल जाएगा.

जेईई मेन 2027: सब्जेक्ट वाइज टॉपिक्स

फिजिक्स (Physics) - कुल 20 यूनिट्स

फिजिक्स के सिलेबस को 20 महत्वपूर्ण यूनिट्स में विभाजित किया गया है. इसके टॉपिक्स इस तरह हैं:

  • मात्रक और मापन (Units and Measurements)
  • गतिज और गति के नियम (Kinematics & Laws of Motion)
  • कार्य, ऊर्जा और शक्ति (Work, Energy & Power)
  • घूर्णन गति और गुरुत्वाकर्षण (Rotational Motion & Gravitation)
  • ऊष्मागतिकी और दोलन (Thermodynamics & Oscillations)
  • इलेक्ट्रोस्टैटिक्स और विद्युत धारा (Electrostatics & Current Electricity)
  • प्रकाशिकी (Optics), परमाणु और नाभिक (Atoms and Nuclei)
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और प्रयोगात्मक कौशल (Experimental Skills).

केमिस्ट्री (Chemistry) - कुल 20 यूनिट्स

रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम में फिजिकल, इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के साथ-साथ प्रैक्टिकल केमिस्ट्री को भी शामिल किया गया है. मेन सब्जेक्ट हैं:
परमाणु संरचना (Atomic Structure) और रासायनिक बंधन (Chemical Bonding)

  • रासायनिक गतिकी (Chemical Kinetics) और संतुलन (Equilibrium)
  • हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbons) और बायोमॉलिक्यूल्स (Biomolecules)
  • कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स और इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री.

मैथमेटिक्स (Mathematics) - कुल 14 यूनिट्स

गणित के सिलेबस को 14 व्यापक यूनिट्स में समेटा गया है. 

  • समुच्चय, संबंध और फलन (Sets, Relations and Functions)
  • मैट्रिक्स और डिटरमिनेंट्स (Matrices and Determinants)
  • क्रमपरिवर्तन और संचय (Permutations and Combinations)
  • सीमा, निरंतरता और अवकलनीयता (Calculus)
  • त्रिविमीय ज्यामिति (3D Geometry), वैक्टर (Vectors) और सांख्यिकी (Statistics).

    यह भी पढ़ें- JEE Main का संभलकर भरें फॉर्म! इस बार बदल गए रजिस्ट्रेशन के 3 सबसे बड़े नियम, लाइव फोटो और डिजीलॉकर हुआ जरूरी

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com