विज्ञापन

दिल्ली के स्कूलों में आज से समर वेकेशन शुरू, जानें अब कब बजेगी घंटी, देखें छुट्टियों का शेड्यूल

Delhi School Summer Vacation: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज से समर वेकेशन शुरू हो गए हैं. दिल्ली के सरकारी स्कूलों के अलावा कुछ प्राइवेट स्कूलों में भी छुट्टियां शुरू हो गई हैं. अब राजधानी में स्कूल सीधा जुलाई में खुलेंगे.

दिल्ली के स्कूलों में आज से समर वेकेशन शुरू, जानें अब कब बजेगी घंटी, देखें छुट्टियों का शेड्यूल
Delhi School Summer Vacation: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन शुरू .

Delhi School Summer Vacation: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज यानी 11 मई से गर्मी की छुट्टियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं. ये छुट्टियां 30 जून 2026 तक जारी रहेंगी. यानी अब दिल्ली के सरकारी स्कूल सीधा 1 जुलाई, 2026 से खुलने वाले हैं. दिल्ली के ज़्यादातर प्राइवेट स्कूल शिक्षा निदेशालय (DoE) के शेड्यूल के हिसाब से चलते हैं. ऐसे में कुछ प्राइवेट स्कूलों में भी आज से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो रही है. हालांकि कुछ ऐसे भी दिल्ली के  प्राइवेट स्कूल हैं, जहां पर गर्मी की छुट्टियां कुछ दिनों बाद शुरू होंगी. 

इन कक्षाओं के बच्चों की जाना होगा स्कूल

हालांकि इस दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खुले रहेंगे. इन कक्षा के छात्रों की 11 मई से 23 मई तक रिमेडियल क्लासेस (सुधारात्मक)  चलेंगी. छात्रों के लिए स्कूल सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक चलेंगे. वहीं शिक्षकों के लिए स्कूल सुबह 7:20 बजे से 11:00 बजे तक खुलेंगे रहेंगे.

 देखें छुट्टी का शेड्यूल-

इवेंटतारीख
कब से शुरू हो रही हैं गर्मी की छुट्टियां11 मई 
रिमेडियल क्लासेस कब से कब तक होंगी11 मई से 23 मई तक
टीचर की कब से स्कूल जाना होगा28 और 30 जून, 2026
गर्मी की छुट्टियां कब खत्म होंगी1 जुलाई से स्कूल शुरू हो जाएंगे

प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सही तारीखों के लिए आधिकारिक एकेडमिक कैलेंडर देखें या अपने-अपने स्कूल से सीधा संपर्क करें. बता दें कि इस समय देश के कई हिस्से में बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ रही है. गर्मी को देखते हुए ही गर्मी की छुट्टियां हर साल दी जाती हैं. कई राज्यों में तो अप्रैल से ही गर्मी की  छुट्टियां शुरू हो गई हैं.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi School Summer Vacation, School Summer Vacation 2026, Delhi School Reopening Date, Delhi Sarkari School Vacation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com