विज्ञापन

Stock Market Crash: शेयर बाजार में कोहराम! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, निवेशकों के करोड़ों डूबे

Stock Market Crash: शेयर बाजार में कोहराम! सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, निवेशकों के करोड़ों डूबे
Stock Market News Today: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने निवेशकों के भरोसे को तोड़ दिया है.

Stock Market Crash: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत बेहद खराब रही.गुरुवार को बाजार खुलते ही बिकवाली का ऐसा दौर चला कि देखते ही देखते बाजार क्रैश हो गया. शुरुआती कारोबार में ही BSE सेंसेक्स (Sensex) करीब 940 अंक लुढ़क कर 76,556 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 (Nifty) 275 अंकों की भारी गिरावट के साथ 24,000 के  नीचे फिसलकर 23,902 पर ट्रेड करता दिखा. 

बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर आई इस बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. आज सुबह जब बाजार खुला, तभी से गिरावट के संकेत मिलने लगे थे. ओपनिंग बेल के वक्त सेंसेक्स 678 अंक नीचे 76,817 पर था और निफ्टी 212 अंकों की कमजोरी के साथ 23,965 पर खुला था. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेतों और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने निवेशकों के भरोसे को तोड़ दिया है.

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, कच्चे तेल में उबाल 

बाजार की गिरावट के साथ-साथ देश की करेंसी 'रुपया' भी ऐतिहासिक कमजोरी का शिकार हुआ है. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 20 पैसे टूटकर 95.126 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगी आग है. ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड अब $120 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति की कोई उम्मीद न दिखने की वजह से तेल की सप्लाई पर संकट मंडरा रहा है, जिसका सीधा असर भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है.

एशियाई बाजारों में भी पसरा सन्नाटा

भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया के शेयर बाजारों में आज गिरावट का माहौल रहा. MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स में 0.6% की गिरावट दर्ज की गई. छुट्टियों के बाद जब जापान का बाजार खुला, तो वहां का निक्केई 225 इंडेक्स 1.3% गिर गया. इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग 1.2% और चीन का CSI 300 भी 0.2% की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा. दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी सुस्ती और गिरावट का ही रुख रहा.

अमेरिकी शेयर बाजार में हुई गिरावट का असर 

बाजार में इस अफरा-तफरी की एक वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का फैसला भी है, जिसने ब्याज दरों को स्थिर रखने का निर्णय लिया है. इसके अलावा, अमेरिकी शेयर बाजार में कल हुई गिरावट का असर भी एशियाई बाजारों पर दिख रहा है. हालांकि, अमेरिकी फ्यूचर्स मार्केट से थोड़े मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं, जहां Nasdaq 100 फ्यूचर्स में 0.9% की बढ़त देखी गई, लेकिन डाओ जोन्स (Dow Jones) फ्यूचर्स अभी भी 130 अंक नीचे चल रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com