विज्ञापन

Market Closing Today: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी फिर 24,110 के पार

Market Closing Today: बुधवार को बाजार में तेजी रही. बिकवाली की जगह लिवाली पर निवेशकों का जोर रहा, जिसके चलते सेंसेक्स के साथ निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते दिखे.

Market Closing Today: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी फिर 24,110 के पार
Stock Market News Today: तेल की कीमतों में उछाल की वजह से बाजार में तेजी के बावजूद निवेशक थोड़ा सतर्क नजर आ रहे हैं.

Market Closing Today: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन में बाजार ने अच्छी रिकवरी दिखाई. बीते दिन की गिरावट को पीछे छोड़ते हुए मार्केट आज खरीदारी के मूढ़ में नजर आया. सेंसेक्स जहां 610 अंक उछलकर 77,496 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 182 अंकों की तेजी के साथ 24,177 पर कारोबार करता नजर आया. आज के कारोबार में होटल इंड्रस्टी के साथ टेलीकॉम सेक्टर ने बाजार को संभाला.

टॉप 5 गेनर्स (निफ्टी)

  • ITC (3.79)
  • टेक महिंद्रा (3.31)
  • रिलायंस (2.96)
  • कोल इंडिया (2.93)
  • मारुति (2.89)

टॉप 5 लूजर्स ( निफ्टी)

  • इंडिगो (-2.31)
  • डॉ. रेड्डी (-1.99)
  • एनटीपीसी (-1.66)
  • बजाज फिनसर्व (-1.02)
  • आईसीआईसीआई बैंक (-0.97

कैसा रहा शुरुआती सेशन

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है. कल की गिरावट के बाद आज बाजार में सुधार देखने को मिला. मंगलवार को आई गिरावट के बाद आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 350 अंकों की तेजी के साथ 77,273 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, Nifty 50 भी 100 अंकों से ज्यादा की मजबूती दिखाते हुए 24,100 के पार  निकल गया. 

क्रूड ऑयल $110 के पार, ग्लोबल मार्केट में हलचल

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices) लगातार बढ़ रही हैं और ब्रेंट क्रूड $110 प्रति बैरल के पार निकल गया है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के असर की वजह से तेल की कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है.यही वजह है कि बाजार में तेजी के बावजूद निवेशक थोड़ा सतर्क नजर आ रहे हैं.

फेड की बैठक पर टिकी नजर

बाजार के जानकारों ने कहा कि यूएई के ओपेक से बाहर होने से कच्चे तेल की कीमत पर दबाव देखने को मिला है, लेकिन अमेरिका-ईरान तनाव के चलते यह अभी भी 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. अब बाजार की निगाहें फेड की बैठक पर रहेंगी, जिसके फैसला आज रात को आएगा.

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. शंघाई, हांगकांग, सोल , जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि जापानी बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के कारण बंद हैं.अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. डाओ जोन्स 0.05 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com